उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण अब राज्य के कैबिनेट मंत्रियों को अपनी चपेट में ले रहा है। योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं, उन्हें लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लखनऊ दौरे के वक्त महेंद्र सिंह उनके साथ रहे थे। शिवराज सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। यूपी में कोरोना संक्रमण विकराल रूप लेता जा रहा है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। लखनऊ में पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जानकारी मिली है कि वे शिवराज सिंह के लखनऊ दौरे के वक्त उनके साथ थे।

शिवराज सिंह चौहान लाल जी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ आये थे। शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉज़िटिव होने के बाद से ही महेंद्र सिंह अपने घर में पृथक वास में थे, बाद में तबियत खराब होने के बाद उन्होंने परीक्षण करवाया था और वे SGPGI में भर्ती हो गये।

लालजी टंडन की अंतिम संस्कार में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वर्गीय लालजी टंडन के पुत्र आशुतोष टंडन केशव प्रसाद मौर्य सुरेश खन्ना डॉ दिनेश शर्मा बृजेश पाठक आदि मंत्री भी शिवराज सिंह चौहान के साथ उपस्थित रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए थोड़ी राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोरोना मरीजों को घर में रहने की अनुमति दे दी है। यूपी में अब कोरोना मरीजों को अस्पताल में जाने की मजबूरी नहीं होगी, मरीजों का उनके घर पर ही इलाज किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आदेश में ये फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के बारे में व्यापक जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्हों ने कहा कि बेहतर इम्युनिटी कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी, इससे पहले दिल्ली जैसे राज्यों में भी कोरोना मरीजों का इलाज उनके घरों पर ही किया जा रहा है।

अमित शाह को हुआ कोरोना वायरस, अस्पताल में हुए भर्ती

 
 तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी निकले कोरोना पॉज़िटिव।

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से पांव पसारता जा रहा है। अब देश के गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अमित शाह ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वविटर हैंडल पर लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मेरी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। सभी लोगों से अनुरोध है कि जो भी कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आएं हैं, कृप्या सभी आइसोलेट कर अपनी जांच कराएं।

BJP के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित, स्वतंत्र देव सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी।

होम आइसोलेशन के लिए शर्तें

  •  अगर कोई शख्स कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो उसे अस्पताल में भर्ती होने की ज़रूरत नहीं होगी।
  •  घर पर ही इलाज किया जा सकता है. मरीज को दवाईयां दी जाएंगी, जो चिकित्सकों के अनुसार खानी होंगी।
  •  अगर कोई कोरोना का गंभीर मरीज है तो उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ेगा।
  •  होम आइसोलेशन के लिए उन्हीं संक्रमितों को होगी, जिनमें हलके लक्षण हैं या लक्षण हैं ही नहीं।
  •  प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. संक्रमित मरीज को अलग कमरे में रहना होगा।
  •  परिवार से अलग नहाने और फ्रेश होने का इंतज़ाम करना होगा, तभी ये अनुमति मिलेगी।
  • परिवार को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।
  •  समय-समय चिकित्सकों की टीम हाल-चाल लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button