Sunday, May 17, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या भूमि विवाद में तीन का चालान

भूमि विवाद में तीन का चालान

250

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

भेलसर(अयोध्या) – मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अन्तर्गत दो अलग-अलग गांवों में भूमि विवाद में पुलिस ने तीन लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव के मुताबिक ग्राम सैदपुर में शिव गोविंद पुत्र राधेश्याम व कमला पुत्री राधेश्याम के बीच पारिवारिक कलह के चलते विवाद हो गया।विवाद की सूचना कमला ने पुलिस को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शिव गोविंद को थाने पकड़ लाई और शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत चालान कर दिया।

दूसरा मामला सैदपुर चौकी क्षेत्र के अमराई गांव का है।यहां अंजनी कौशल पुत्र राम दयाल व जग्गू पुत्र वीर बली के मध्य पुश्तैनी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर झगड़ा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने पकड़ लाई और दोनों का शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने इसकी पुष्टि की।