Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या रौजागांव चीनी मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया

रौजागांव चीनी मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया

274

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या) – रौजागांव चीनी मिल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर 50वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।जिसमें कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन निष्काम गुप्ता इकाई प्रमुख द्वारा किया गया।उन्होंने इसकी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी को सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई।

कारखाना प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए दुर्घटना के मूल कारण एवं बचाव तथा सुरक्षा से लाभ के संदर्भ में अपना विचार व्यक्त किया। सहायक प्रबंधक सुरक्षा द्वारा सुरक्षा उपकरणों के बारे में सभी को विस्तृत जानकारी दी गई।