युवक को चाकू मार कर पांच सौ रुपया छीन लिया

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर(अयोध्या) – दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक पर कुछ लोगों द्वारा डंडे से हमला कर पांच सौ रुपया छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।घटना रविवार की शाम की है।


मवई थाना क्षेत्र की चौकी सैदपुर अन्तर्गत ग्राम कोयली पुरवा मजरे सैदपुर निवासी राम औेतार पुत्र छेदई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह गांव निवासी दिनेश पुत्र राम करन के साथ कसारी गांव उसकी ससुराल गया था।शाम को जब वह लौट रहा था।तभी रास्ते में तीन अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और चाकू व डंडे से हमला कर उसका 500 रुपया छीन लिया और फरार हो गए।मवई थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button