नहीं रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यसभा सांसद श्री अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है।

श्री यादव ने श्री अमर सिंह के निधन को अत्यंत दुःखद बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।श्री अमर सिंह (64वर्ष) अपने पीछे पत्नी तथा दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। किडनी की लम्बी बीमारी के चलते उनका आज सिंगापुर में निधन हो गया।

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने शनिवार दोपहर बाद 64 साल की उम्र में आज अंतिम सांस ली। लंबे समय से वह बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ महीनों से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। साल 2013 में उनकी किडनी खराब हो गई थी।

अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी। एक समय वह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के सबसे विश्वासपात्र माने जाते थे। उन्होंने हाल में एक ट्वीट कर कहा था कि वह सपा में कभी नहीं लौटे। अमर सिंह ने 6 जनवरी 2010 को समाजवादी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था और बाद में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अमर सिंह के निधन के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर है।

भारतीय राजनीति के बड़े चेहरे और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में निधन हो गया। सिंगापुर के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली जहां लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था ऐसे में महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है. बिग बी ने सर। झुकाए अपनी एक तस्वीर शेयर की है, बड़ी बात ये हैं कि अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को शेयर करते किसी भी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है ।बिग बी का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है।अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच पहले बहुत अच्छी दोस्ती हुआ करती थी, दस साल पहले दोनों की दोस्ती अमर सिंह का बच्चन परिवार के साथ मनमुटाव हो गया था ।इसके बाद अमर सिंह ने बिग से माफी मंगते हुए सिंगापुर के अस्पाल से एक वीडियो भी बनाया था।

अमर सिंह काफी दिनों से बीमार थे. उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। वे पिछले डेढ़ महीने से आईसीयू में थे।आज ही अमर सिंह ने बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया था, उन्होंने लिखा था, ‘ईद उल-अज़हा की बधाई आइए इस दिन को प्रेम और खुशी फैलाकर मनाएं। ’’


                                                             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button