Friday, February 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मारुति कार एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर दो की हालत गंभीर

मारुति कार एवं मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर दो की हालत गंभीर

199

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज – फरेंदा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तरी बाईपास पर मारुति कार मोटरसाइकिल में हुई जोरदार टक्कर इस चक्कर में बाइक सवार दो हुए गंभीर कोई सूचना पाकर थाना अध्यक्ष गिरीश उपाध्याय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। आपको बताते चलें कि ग्रामसभा कमरिया खुर्द बरई टोला के रहने वाले अखिलेश गुप्ता उम्र 24 वर्ष एवं राजमन उम्र 54 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिसको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा बनकटी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया और हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मारुति कार को पुलिस अपने कब्जे में ले लिए और कार्यवाही में जुटी हुई है।