अखिलेश यादव ने गौरव कुमार रावत विधायक को विवाहोपरांत जाकर दिया आशीर्वाद

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां बाराबंकी में गौरव कुमार रावत विधायक को विवाहोपरांत जाकर आशीर्वाद दिया ।लखनऊ से बाराबंकी जाते समय रास्ते में सैकड़ों लोग श्री यादव के स्वागत में खड़े मिले। अखिलेश यादव के जिंदाबाद के नारे भी गूंजते रहे। चिनहट में टाटा मोटर्स पर अभी भी समाजवादी सरकार के साइकिल ट्रैक बने हुए हैं। अखिलेश यादव ने साइकिल सवारों की सुविधा के लिए साइकिल ट्रैक बनवाए थे। भाजपा ने इन टैªकों पर अतिक्रमण करा दिया है। श्री यादव से डाॅ0 मंजू यादव सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे सभी मंहगाई से परेशान हैं। भाजपा ने जीना मुश्किल कर दिया है। उनका कहना था अखिलेश जी कृपया कुछ कीजिए, भाजपा से निजात दिलाइए।


रास्ते में प्रदेश सचिव समाजवादी युवजन सभा, दीपराज यादव ने चिनहट खंदक गांव में, माती में भैरो सिंह प्रधान ने स्वागत किया। माती में राजवीर के चाय स्टाल पर उन्होनंे कुल्हड़ में चाय भी पी। श्री यादव का विधायक श्री सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव राजू तथा गौतम रावत, सुभाष यादव, हिमांशु यादव, मुनेश्वर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव, साफे जुबेरी, नगर अध्यक्ष आफाक, लोहिया वाहिनी के श्री यशवंत यादव ने भी स्थान-स्थान पर स्वागत किया।अखिलेश यादव के साथ बाराबंकी तक अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, राकेश वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, डाॅ0 संग्राम यादव, राम मगन, सुरेश यादव, रामगोपाल पाल, डाॅ0 कुलदीप सिंह, चौधरी अदनान एवं साहब खालिद थे।

अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ है। समाजवादी भी किसानों की इस मांग से सहमत हैं कि तीनों काले कृषि कानून वापस हो। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगभग 10 हजार मुकदमें लगे है, उन्हें वापस किया जाए। पेट्रोलियम पदार्थो के मंहगा होने से किसानों का ट्रैक्टर से खेत में काम करना मुश्किल हो गया है।
(राजेन्द्र चौधरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button