जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करता हूँ-बजरंग बहादुर सिंह

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज/धानीबाजार- बिकास खण्ड धानी के अन्तर्गत सिकन्दरा जीतपुर व हथिगढवा में सड़क शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने सड़क का शिलान्यास कर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता ने हमे एक प्रतिनिधि के रुप में चुनकर हमे 3 बार विधायक बनाया है।

जनता ने हम पर विश्वास जताया है और जनता के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा । सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता पूरी तरह से खुशहाल है भयमुक्त है। क्योंकि देश मे मोदी व उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली सरकार है जहां विना भेदभाव के जनता के हित में योजनाओं का संचालन कर जनता को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लाभ दे रही है जो पूरे देश व प्रदेश के लोगो के लिए गर्व की बात है। योगी सरकार में पूरे प्रदेश में सड़को का जाल बिछाया जा रहा है।

जो दुर्दशा पूर्व की सरकारों ने किया था उसे योगी व मोदी सरकार दुरुस्त करने में लगी है। तथा जनहित में तमाम योजनाओं को लागू भी किया है। वह योजना चाहे उज्जवला गैस योजना का हो चाहे किसान सम्मान निधि का हो चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना का हो। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य नीतेश मिश्र ने किया। मौके पर योगेन्द्र तिवारी,विवेका पाण्डेय,पियूष मणि, गोपाल सिंह,अयोध्या, छट्ठू सिंह,कुँवरपाल सिंह,शुभम श्रीवास्तव, शम्भू निषाद,प्रेम वरुण,डॉ उमेश तिवारी गुलाब चौरसिया,दयाशंकर गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button