छठवीं बार आरोग्य मेला का आयोजन

छठवीं बार आरोग्य मेला का आयोजन किया गया डॉक्टर अंग्रेज सिंह अधीक्षक बनकटी।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – महराजगंज आज दिनांक 14/02/2021 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे जनपद महाराजगंज पर पुन: छठवीं बार मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन अधीक्षक डॉक्टर अंग्रेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। डॉक्टर अखिलेश पटेल, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, लैब टेक्नीशियन गौरी शंकर त्रिपाठी, डॉ0 विशाल चतुर्वेदी, विद्या चौहान, फार्मासिस्ट यशोदा नंदन मिश्र ,जयप्रकाश सिंह, अमित पांडे, राममिलन, रंजना, धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। स्वास्थ शिविर में समस्त मरीजों का क्षय रोग की जांच एवं निक्षय पोषण योजना के तहत क्षयरोगियों को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि ₹0 500 प्रतिमाह के बारे में जानकारी दी गई। कोविड-19 की जांच, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शपथ दिलाया गया। मधुमेह रोग,आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं समस्त रोगों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button