Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पत्रकार पर हमला एक गिरफ्तार,दो आरोपी फरार

पत्रकार पर हमला एक गिरफ्तार,दो आरोपी फरार

199

पत्रकार को मारने पीटने वाले अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार,दो आरोपी फरार।

सुनील कुमार पाण्डे

महराजगंज – महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेमरहनी वन ग्राम सूरपार टांगिया निवासी विरेंद्र प्रसाद पुत्र जयराम को दबंग कोटेदार व जिला बदर अभियुक्त के पुत्रों ने मारपीट कर लुहलूहान कर दिया लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बनकटी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे वीरेंद्र प्रथम 24 न्यूज़ के रिपोर्टर सब्जी लेकर घर जा रहे थे कि दबंग कोटेदार राममग्न पुत्र मेवालाल, अजय पुत्र रामदास एवं सन्तोष पुत्र राममग्न उक्त गांव निवासी ने रास्ते में घात लगाकर बैठे थे जैसे ही बिरेंद्र गांव के समीप पहुंचे कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्द का गाली देते हुए पंच फाइटर व से हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी बनकटी लाया गया हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वही घायल विरेंद्र का उपचार चल रहा है ।उक्त घटना की जानकारी व लिखित तहरीर पुरन्दरपुर पुलिस को दी गई थी जिसमें पुरन्दरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को दिन में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया मुकदमा संख्या 0021 के तहत धारा 323,504,506 व अनुसूचित जाति के अधिनियम केस दर्ज कर लिया और एक आरोपी राममग्न पुत्र मेवालाल को धर दबोचा लिया है वही दो आरोपी सन्तोष व अजय फरार चल रहे हैं पुलिस उक्त आरोपीयों की तलाश कर रही है।