किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा की साजिस-राम निवास यादव

लखनऊ – किसान आंदोलन की आड़ में लोकतंत्र के महापर्व 26जनवरी को दिल्ली के लालकिले पर अराजकतावादियों द्वारा की गयी भीषण हिंसा, दिल्ली पुलिस एवं सुरक्षा बलों पर हथियारों से किये गये घातक हमलों को शांतिपूर्वक झेलते हुए दिल्ली पुलिस ने जिस असीम धैर्य एवं दूरदर्शिता का परिचय दिया । दिल्ली पुलिस के सम्मान में राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन द्वारा राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से सम्मान चिंह, सम्मान पत्र एवं सूखे मेवे दिल्ली पुलिस को सम्मान स्वरूप भेजे गये।

जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव के नेतृत्व में अन्नदाता यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को उक्त सामग्री सौपी। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के कार्यकर्ता सम्मान चिन्ह, सम्मान-पत्र सूखे मेवे, काजू, बादाम, छोहारा, किशमिश, खजूर, मखाना, मूंगफली, गुड़, एवं तिल गुड, चीनी के बताशे एवं लखनऊ की प्रसिद्ध रेवड़ी भी दिल्ली पुलिस के सम्मानार्थ अपने साथ लेकर पहुँचे थे। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के अध्यक्ष राम निवास यादव ने उक्त अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी को लालकिले में जो कुछ भी घटित हुआ वो भारत विरोधियों के राष्ट्र के प्रति षडयंत्र का अंग था।

दिल्ली पुलिस एवं अन्य केन्द्रीय एजेन्सियों द्वारा की जा रही जाँच में उनके इरादे कितने घातक थे। यह लगातार साफ होता जा रहा है, 26जनवरी को लालकिले में जो कुछ भी घटित हुआ वो भारत विरोधी अंतराष्ट्रीय साजिश का अंग था।दिल्ली पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों व लालकिले पर तैनात अन्य सुरक्षा बलों के साथ जिस बर्बरता पूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन अराजकतावादियों ने किया, मीडिया के माध्यम से सम्पूर्ण देश ने देखा कि हथियारों से जानलेवा हमले किये गये। लालकिला जो विश्व धरोहर श्रेणी का स्मारक है कि पूरा-संपदा को नष्ट किया गया। हमारी आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अपमान किया गया।

राम निवास यादव ने कहा कि अराजकतावादियों की मंशा दिल्ली पुलिस को गोलियां चलाने पर विवश करने की थी जिससे देश भर में अराजकता माहौल पैदा हो जाय। यदि दिल्ली पुलिस अभूतपूर्व संयम एवं दूरदर्शिता का परिचय नही देती तो ये अराजकतावादी अपने इरादों में कामयाब हो जाते, जिसे दिल्ली पुलिस ने विफल कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पुलिस की इस धैर्यशीलता, गम्भीरता, दूरदर्शिता, क्षमाशीलता का सम्पूर्ण भारत गुणगान कर रहा है।

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन दिल्ली पुलिस द्वारा किये गये इस महान कार्य की प्रशंसा करती है और सम्मान स्वरूप सम्मान चिन्ह, सम्मान-पत्र, और मेवा मिठाई भेटकर अभिनन्दन करती है अध्यक्ष राम निवास यादव के साथ महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार लोधी, अरविन्द यादव, डा0 अनूप सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, वीरेन्द्र कुमार रावत, लवकुश यादव, विमल यादव, शिव कुमार यादव, राकेश शर्मा, राकेश यादव, पुरूषोत्तम यादव पूर्व उप ब्लाक प्रमुख, बंटी यादव, मूलचन्द्र यादव, बलीराम वर्मा, राजेश यादव, रंजीत यादव, भईया लाल यादव, मनीष गुप्ता, शिवहरि द्विवेदी, राजेश अवस्थी, अमित मिश्रा, सहनवाज हुसैन, प्रदीप गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button