चौरी-चौरा कांड के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. छात्रों ने निकाला मार्च


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने आज चैरी-चैरा घटना के सौ साल पूरे होने के उलपक्ष्य में बड़े उत्साह से जोरदार मार्च निकालकर देशभक्ति का जज्बा जगाया,सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान के मार्गदर्शन में निकले इस विशाल मार्च में सी.एम.एस. छात्रों देशभक्ति के नारे लगाये एवं देश की सुरक्षा एवं विकास को सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक एकता व शान्ति का अलख जगाया।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्र देशभक्ति की भावना से लबरेज हैं और इस बात को महसूस करते हैं कि एकता व शान्ति का वातावरण ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकता है। डा. गाँधी ने कहा कि 21वीं सदी भारत का नया भविष्य गढ़ने की सदी है और आज की युवा पीढ़ी अपने ज्ञान, कुशलता, कर्मठता व परिश्रम से देश का भविष्य गढ़ने का तत्पर है। सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की
वरिष्ठ प्रधानाचार्या डा. (श्रीमती) विनीता कामरान ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों का यह मार्च भावी पीढ़ी को नई ऊँचाइयों पर चढ़ने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि चैरी-चैरा कांड देश की
आजादी में मील का पत्थर साबित हुआ था, जिसे आज की पीढ़ी को जानने व समझने की जरूरत
है।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों सी.एम.एस. छात्र सदैव ही अग्रणी रहे हैं और यह मार्च भी उसी की एक कड़ी है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button