पेड़ से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

अयोध्या खण्डा़सा थाना क्षेत्र के पूरे सुगंध मौजा कोटिया निवासी युवक सुरेश कुमार पुत्र शोभाराम तिवारी की मंगलवार सुबह पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर होते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने चिल्लाने लगें। परिजनों की सूचना पर पहुंची खण्ड़ासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


       मृतक के भाई दिलीप कुमार द्वारा खंडासा पुलिस को दी गई लिखित सूचना में बताया गया है कि उनके भाई सुरेश कुमार (35) मंगलवार सुबह 7:00 बजे छुट्टा मवेशियों से फसल को बचाने हेतु पेड़ पर चढ़कर झाड़ काट रह थे अचानक उनका पैर डाल से फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जैसे ही युवक की मौत की खबर गांव में पहुंची पूरे गांव में कोहराम मच गया परिजन दहाड़े मारकर बिलखने लगे।

मृतक खेती किसानी करता था तथा शादीशुदा था मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे है एक बेटी और एक बेटा है।चौकी इंचार्ज खंडासा अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button