प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,चार गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या/भेलसर – रुदौली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताविक पकड़े गए लोगो के पास से छत्तीस किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है। कोतवाल कुलदीप तिवारी को मुखबिर द्वारा प्रतिबंधित मांस की तस्करी की जानकारी मिली तो उन्होंने उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव,हेडकांस्टेबल आनन्द यादव,कांस्टेबल ऋषि कुमार,अखिलेश सरोज के साथ ग्राम बरावा मे फैयाज पुत्र फरजान के घर पर छापेमारी की और 36 किलों प्रतिबंधित मांस के साथ फरजान अली,फैसल,तैय्यब सहित फैयाज को गिरफ्तार कर लिया।


कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि पकड़े गये गो मांस तस्करों फैयाज पुत्र फरजान,फरजान अली,निवासी बरावा कोतवाली रूदौली,फैसल पुत्र तैय्यब व तैय्यब पुत्र अब्दुल अहद निवासी बोहरावा थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर निवासी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 38/2021 धारा 8/5/3 गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button