आम बजट से देश पर कर्ज व महंगाई बढ़ेगी-शिवपाल यादव

आम बजट 2021 से देश पर कर्ज व महंगाई बढ़ेगी।बजट से देश का मध्य वर्ग,अन्नदाता व वंचित तबका निराश हुआ है।यह बजट सैद्धांतिक व व्यवहारिक दृष्टि से असफल।


लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आम बजट 2021 को देश पर कर्ज व महंगाई बढ़ाने वाला बताया है। श्री शिवपाल यादव ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम बजट से उम्मीद थी कि यह लोगों की क्रय शक्ति व रोजगार में वृद्धि कर देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा।

इस बजट से देश का मध्य वर्ग, अन्नदाता व वंचित तबका निराश हुआ है।श्री यादव ने इसी क्रम में यह भी कहा कि इस बजट से देश में महंगाई व देश के ऊपर कर्ज बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट सैद्धांतिक व व्यवहारिक दृष्टि से असफल है।

प्रसपा प्रमुख ने कहा कि आयकर में रिटर्न दाखिल करने में वरिष्ठ नागरिकों को मिले छूट की सीमा को 75 से घटा कर 65 वर्ष तक किया जाना चाहिए।शिवपाल यादव ने कहा कि इस बजट में रोजगार बढ़ाने वाली नीतियों का आभाव है।साथ ही उन्होंने कहा कि आज जब देश की सीमाओं पर हालात तनावपूर्ण है और देश को चीन व पाकिस्तान दोनों मोर्चों पर एक साथ मुकाबला करना पड़ रहा है तो ऐसे में देश के रक्षा बजट में हुई वृद्धि नाकाफी है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को दावा किया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव सपा से गठबंधन करने के बजाय उनके ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ में शामिल होंगे। हालांकि, प्रसपा ने उनके इस दावे को खारिज किया है और कहा कि इस सिलसिले में शिवपाल ही अंतिम निर्णय लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button