उत्तर प्रदेश में व्याप्त है भ्रष्टाचार-चेयरमैन

लखनऊ – आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सूचना अधिकार विभाग के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने की। आए हुए प्रदेश पदाधिकारियों को सूचना अधिकार अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के संयोजक हरे राम मिश्रा उपस्थित थे, प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए सूचना अधिकार विभाग के चेयरमैन ने विस्तार से संगठन की समीक्षा की और विधानसभा स्तर तक संगठन विस्तार की चर्चा की। प्रदेश पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए प्रदेश के चेयरमैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार जन विरोधी नीतियों को को उजागर करने के लिए सूचना अधिकार विभाग कार्य करेगा सूचना अधिकार अधिनियम के तहत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सूचना एकत्र करने का भी आह्वान किया जिससे किसान विरोधी जन विरोधी युवा विरोधी सरकार की पोल खुल सके।कार्यक्रम में मनोनयन पत्र का वितरण भी हुआ। कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान प्रदेश के चेयरमैन ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद सिंह, मसूद अहमद, प्रवीण प्रताप सिंह सेंगर, परवीन खान, आचार्य मनोज कुमार पांडे, नकुल सक्सेना, साबिरा खातून, ब्रजेश कुमार, आशीर्वाद श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, सीमा देवनाथ, अजीत श्रीवास्तव, सौरभ यादव, फैसल खान, सामंत खुराना, अमित कुमार उठवाल, आदर्श मिश्रा आदि प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।सभा का संचालन प्रदेश महासचिव प्रवीण प्रताप सिंह सेंगर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button