सपा ने की अविलम्ब सभापति का निर्वाचन की मांग

माजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि भाजपा विधान परिषद में लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। बैठक में विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने और इस सम्बंध में महामहिम राज्यपाल से विधान परिषद में सभापति का चुनाव कराने की मांग की गई। राज्यपाल महोदया से लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा की अपील भी की जाएगी।

विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सदस्यों ने यह आशंका जताई कि स्थापित मान्यताओं के विपरीत भाजपा प्रोटेम सभापति के पद पर वरिष्ठतम सदस्य के चयन को दरकिनार कर अपने मनोनीत द्वारा प्रोटेम सभापति पद के रूप में शेष अवधि तक कार्य संचालन कराने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा के पास विधान परिषद में न तो बहुमत है और नहीं वरिष्ठतम कार्यकाल का कोई विधान परिषद सदस्य है।

समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने वरिष्ठतम सदस्य को प्रोटेम सभापति बनाए जाने और अविलम्ब विधान परिशद सभापति का निर्वाचन कराए जाने की मांग की है।आज की बैठक में विधान परिषद के सदस्यगण बलराम सिंह यादव, राजेन्द्र , सुनील सिंह साजन, डाॅ0 राजपाल कश्यप, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, शषांक यादव, संतोष यादव सनी, राकेश कुमार यादव गुड्डू, रामवृक्ष सिंह यादव, वासुदेव यादव, राम अवध यादव, हाजी मोहम्मद इमलाक खान, अमित यादव, डाॅ0 दिलीप यादव, अरविन्द प्रताप यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार यादव, आशु मलिक आदि उपस्थित थे।

अखिलेश यादव द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ” समाजवादी किसान समिति “का गठन किया गया है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर मण्डलों के सभी जनपदों के जिलाध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता रहेंगे।समाजवादी किसान समिति इस बात पर निगाह रखेगी कि कहीं किसानों के साथ अन्याय न हो। सरकारी उत्पीड़न की कार्यवाहियों का यह समिति रिपोर्ट तैयार करेगी। समाजवादी पार्टी किसानों को उनके हक एवं सम्मान से वंचित नहीं होने देने के लिए प्रतिबद्ध है।उक्त समिति में स्वामी ओमवेश, कमाल अख्तर, संजय गर्ग, संजय लाठर, चंदन चैहान, अतुल प्रधान, आशु मलिक, नाहिद हसन, प्रोफेसर सुधीर पंवार, कर्नल सुभाष देशवाल आदि सदस्य नामित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button