प्रसपा ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई

लखनऊ – प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रदेश कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती बहुत ही धूमधाम से फूल मालाओं के साथ मनाया गया जिसमें व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी ने अपने सम्बोधन में यह कहा कर्पूरी ठाकुर के विचारधारा पर लोगों को चलने की जरूरत है। जिस तरीके से दलितों पिछड़ों कमेरो और वंचितों को हक व न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए 26 महीने का कारावास भी काटा लेकिन कभी अपने पथ से भ्रमित नहीं हुए। आज देश के नेताओ ने लोगों को उलझा के रख दिया गया है । आज फिर देश कर्पूरी ठाकुर के बलिदान को याद कर रहा है।

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कर्पूरी ठाकुर से लोगों को और देश के नेताओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है वह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं वह अति पिछड़ा वर्ग के होने के बाद भी समाज में और देश के इतिहास में जो उन्होंने नाम पैदा किया है हम उनके द्वारा किए गए हर एक कार्यशैली को प्रणाम करते हैं आज संपूर्ण भारत में जो जाति का तुष्टिकरण करके लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया जा रहा है हमें लगता है आज भी देश में अगर कर्पूरी ठाकुर साहब होते तो ये सब न होता हमारे देश में अभी भी कर्पूरी ठाकुर जैसे महान नेताओं की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू रस्तोगी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना दीपक मिश्रा अरविंद यादव कल्पेश जी जय शुक्ला राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद यादव संरक्षक रघुनंदन सिंह काका एवं अन्य तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button