Thursday, April 30, 2026
Advertisement
Home समाज शोक

शोक

184

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भजन सम्राट श्री नरेन्द्र चंचल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की है।
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल (80वर्ष) पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। आज 22 जनवरी 2021 को दोपहर करीब 12.15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।