राम मंदिर निर्माण के लिए गौतम गंभीर ने दिया एक करोड़

नई दिल्ली- अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए देश में राम मंदिर समर्पण निधि अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देश के हर हिंदू परिवार से ‘समर्पण निधि’ ली जा रही है और लोग करोड़ों रुपये दान कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए दान देने वालों की कड़ी में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है। वहीं इससे पहले गोंडा सदर विधायक ने एक करोड़ रुपये का चंदा दिया है। 

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए दिल्ली के सांसद भी आगे आने लगे हैं। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने पहल करते हुए मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि दी है। बृहस्पतिवार को गंभीर ने 1 करोड़ रुपये का चेक दिल्ली में स्वामी अवधेशानंद को सौंपकर इस शुभ काम में अपना योगदान दिया हैं। गौतम गंभीर ने कहा है कि यह केवल एक मंदिर ही नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है। इस शुभ काम में अपना सहयोग दे पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ का चेक दिया है। क्रिकेटर से नेता बने गंभीर ने कहा कि यह राशि उन्होंने और उनके परिवार ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दी है, जो सभी भारतीयों का सपना है। गुरुवार को गौतम गंभीर ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के संतों से मुलाकात की और अपनी ओर से सहयोग राशि दी। 

 पूर्वी दिल्ली से सांसद ने एक बयान में कहा, भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना है। इसके लिए मेरे और मेरे परिवार की ओर से यह रकम एक छोटा सा योगदान है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक मंदिर ही नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था का प्रतीक है और इस शुभ काम में अपना सहयोग दे पाना मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। एक शानदार राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना रहा है। लंबे समय से अटके हुए इस मुद्दे का अब ख़त्म किया गया है। इससे एकता और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। इस प्रयास में मेरा और मेरे परिवार की तरफ से एक छोटा सा योगदान दिया गया है।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से अयोध्या और आसपास के इलाक़ों में टुरिज्म भी बढ़ेगा और बहुत से लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री मोदी का दिल से धन्यवाद करते हैं जिनके अथक प्रयासों से हम इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन पा रहे हैं।

गुरुवार को ही पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख एक रुपये का योगदान दिया। कोलकाता के राजभवन में ट्रस्ट के लोगों ने बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की। इस अभियान की शुरुआत में ट्रस्ट के लोगों ने सबसे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सहयोग राशि ली थी। राष्ट्रपति कोविंद ने कुल पांच लाख रुपये का योगदान दिया था।

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश की कई बड़ी हस्तियां अबतक इस अभियान में अपना योगदान दे चुकी हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पिछले साल अगस्त में भूमि पूजन किया था।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह देवालय 36 से 40 महीने के भीतर बनकर तैयार हो सकता है। राम मंदिर के ट्रस्ट और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देशभर से चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत करीब पांच लाख परिवारों के पास पहुंचने का लक्ष्य है, ताकि राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि एकत्रित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button