गोरखपुर -13 साल के अगवा बच्चे की किडनैपरों ने हत्या कर दी। बच्चे को छोड़ने के लिए किडनैपरों ने 1 करोड़ की फिराैती मांगी थी। बच्चे की लाश उसके गांव सें चंद किलोमीटर दूर मिली। उधर, इस मामले में सियासत गरमा गई है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर मामले को लेकर हमला बोला है। इस बच्चे बलराम गुप्ता को रविवार को किडनैप किया गया था। 13 वर्षीय बच्चे बलराम गुप्ता की लाश गांव से 5 किलोमीटर दूर केवटहिया में मिली। बच्चे के पिता पान विक्रेता हैं। रविवार शाम बलराम के साथ खेल रहे बच्चों ने उसके पिता को बताया था कि चार पहिया वाहनों में पांच लोग आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। इसके बाद तकरीबन तीन बजे पिता महाजन गुप्ता के मोबाइल फोन पर कॉल कर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई। महाजन ने पलट कर उस नंबर पर फोन किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला, लेकिन थोड़ी देर बाद 10-10 मिनट के अंतराल पर उसी नंबर से दो बार फोन आया। पुलिस को सूचना मिलने पर एसटीएफ ने जांच शुरू की और आज बच्चे की लाश बरामद की। बलराम छठी का छात्र था और उसके पिता कुछ दिन पहले ही 20 लाख रुपए में जमीन का एक साैदा किया था।…मानवी मीडिया
Popular Posts
शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर आपने किया सम्मान
शिक्षक का होगा सम्मान, शिक्षा हो एक समान आप,शिक्षकों पर पुष्प वर्षा कर किया उनका स्वागत और अभिनंदन।
आज आज आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ...
Breaking News
गोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम!
मुख्यमंत्री के समक्ष जनपद गोरखपुर में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु उ0प्र0 सरकार और इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लि0 के बीच एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित।...
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बसेंगी ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’!
यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित। यीडा ने शासन को भेजी सूचना, सेक्टर-5ए में जापानी सिटी,...
नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी
नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़...
गोमती नगर में 05 अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर
गोमती नगर में 05 अवैध कार वर्कशॉप पर एलडीए ने चलाया बुलडोजर। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने...
अयोध्या में सुगम दर्शन के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं-उप मुख्यमंत्री
काशी, अयोध्या और प्रयागराज सहित प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों में बढ़ती श्रद्धालु संख्या बेहतर व्यवस्थाओं का प्रमाण।श्रीराम मंदिर अयोध्या में सुगम दर्शन के...























