अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रेक्टर चालक की मौत

डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट

भेलसर/अयोध्या – रुदौली कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या लखनऊ राजमार्ग के रौजागांव ओवरब्रिज पर रविवार भोर अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का पेट फट गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बूलैंस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया जहां पर इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।


जानाकारी के मुताबिक थाना मव‌ई क्षेत्र के निवासी बठौली कुर्मियान महेश कुमार 32 वर्ष पुत्र सहज राम भोर में रविवार को ट्राली से बालू लादकर घर जा रहे थे अचानक किसी अज्ञात वाहन ने रौजागांव ओवरब्रिज पर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली का डाला क्षतिग्रस्त हो गया।मौके से घटना करने वाली वाहन चालक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अचेतावस्था में घायल को एम्बूलैंस की मदद से जिला अस्पताल अयोध्या भेजवाया जहां पर उसकी मौत हो गई।इस सम्बन्ध में उपनिरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button