अयोध्या में 12 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन

अयोध्या – मण्डलायुक्त एमपी अगव्राल एवं जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के संयुक्त प्रयास से आयोजित होगा रोजगार मेला। सहायक निदेशक अयोध्या पदमवीर कृष्ण ने बताया कि बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार दिलाने हेतु जनपद अयोध्या में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 12 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे से डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विवि परिसर में किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विविध सेक्टरों की लगभग 22 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

अभ्यर्थियों को अपने यूजर आईडी के माध्यम से सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपनी योग्यता के अनुरूप कम्पनी में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि बेरोजगार मेला आईडी 3676 पर दिनांक 11.01.2021 के अपरान्ह 2 बजे तक अपना आवेदन अवश्य दें। कम्पनियों का विवरण सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button