तेरी मुस्कान की वजह चाहता हूं…

तेरी मुस्कान की अलग ही बात है, इसे देख खिल उठती हर रात है।

तेरी मुस्कुराहट पर दिल हार बैठे हैं, हम तो तुझे अपना मान बैठे हैं।

तेरी मुस्कान की वजह चाहता हूं, तेरी खुशी में शामिल होना चाहता हूं।

चेहरे पर मुस्कान यूं ही बनाए रखना, जिंदगी में खुशियों को सजाए रखना।

तेरी मुस्कुराहट देख दिल खिल जाता है, उदास चेहरा भी मुस्कुरा जाता है।

चेहरे की मुस्कान को संभालकर रखना, इसे देखकर कई दिल धड़कते हैं।

तेरी मुस्कान इतनी खास लगती है, जैसे हर खुशी मेरे पास लगती है।

तेरी मुस्कुराहट का कोई जवाब नहीं, इससे खूबसूरत मेरे लिए कोई ख्वाब नहीं।

बस यूं ही मुस्कुराती रहा करो, मेरे दिल को यूं ही खुश रखा करो।

तेरी मुस्कान देख भूल जाता हूं गम सारे, लगते हैं फिर से खूबसूरत दिन हमारे।

तेरी मुस्कान में सुकून मिलता है, तुझे देखकर दिल को जुनून मिलता है।

तेरी मुस्कुराहट मेरी पसंद बन गई, देखते-देखते तू मेरी खास बन गई।

चेहरे पर मुस्कान और दिल में प्यार रखो, जिंदगी में हमेशा खुशियों का संसार रखो।

मुस्कान में छुपी होती है खुशियों की कहानी, इसे देखकर खिल उठती है जिंदगी पुरानी।

तेरी मुस्कान देख यही दुआ करता हूं, तू हमेशा खुश रहे यही चाहत रखता हूं।

तेरी मुस्कुराहट सिर्फ चेहरे की खूबसूरती नहीं, मेरे दिल के सुकून की खूबसूरत वजह है।

तेरी मुस्कुराहट की मिठास निराली है, इसी ने मेरी दुनिया खुशियों से भर डाली है।

मुस्कान तेरी चेहरे की पहचान बन गई, देखते ही दिल की धड़कन जवान बन गई।

मुस्कुराते चेहरे की अपनी पहचान होती है, ऐसी मुस्कान हर किसी के पास कहां होती है।

—– राजू यादव

Related Articles

Back to top button