पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने दी योगी आदित्यनाथ को सांत्वना
उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूर्वाश्रम की माँ श्रीमती सावित्री देवी के दुखद निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने योगी जी को सांत्वना दी हैं. योगी जी के पूर्वाश्रम के परिजनों को भी श्री राम नाईक ने सहसंवेदना जताई है। जीवन की इस दुखमय परिस्थिति में भी लोक कल्याण में लगे रहने की शक्ति योगी जी को प्राप्त हो तथा श्रीमती सावित्री देवी की आत्मा को सद्गति प्राप्त हो, ऐसी प्रार्थना पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने की है।
प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता राज्य सभा एवं आराधना मिश्रा मोना, विधायक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेष के माननीय मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी की माता जी, श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदना एवं दुःख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है । प्रमोद तिवारी ने कहा है कि माॅ और बेटे का सम्बन्ध खून से जुड़ा हुआ होता है। माननीय योगी जी अपनी माॅ से बहुत ज्यादा आत्मीय रूप से जुड़े थे,उनकी माता जी एक मुदृृभाषी, सौम्य स्वभाव की सादगी से भरा हुआ जीवन जीने वाली विदुषी महिला थी, जिनका संपूर्ण जीवन समाज के लिये समर्पित रहा।मुख्यमन्त्री जी की माॅ के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिए ईष्वर से प्रार्थना की है, और दुःख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिजनों को इस दारूण दुःख को सहने की करने की शक्ति दे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी के निधन पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना। मां का साया सिर से उठना जीवन की अपूरणीय क्षति, जिसकी भरपाई संभव नहीं।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्यनीय माता जी श्रीमती सावित्री देवी जी के स्वर्गवास पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उप मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूज्य माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस कठिन समय में उनकी गहन संवेदनाएं मा. मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।



