भाजपा ने खेल के साथ ही खेल कर दिया:अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा ने खेल के साथ ही खेल कर दिया है। खिलाड़ी भाजपा राज में अपमानित हो रहे हैं। उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। खिलाड़ियों को खेल प्रतिस्पर्धाओं में तैयारी के लिए जो सुविधाएं चाहिए, उन्हें नहीं मिलती हैं उन्हें विदेशों में होने वाली प्रतिस्पर्धाओं में जाने के लिए अपने पास से या किसी से उधार लेकर यात्रा खर्च वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में खेल-खिलाड़ियों की तमाम समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पिछली सरकार ने खिलाड़ियों को यशभारती सम्मान दिया गया था। उन्हें 11 लाख रूपए के अतिरिक्त 50 हजार रू0 पेंशन दी गई थी। भाजपा सरकार ने आते ही यह सम्मान बंद कर दिया।


    अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में खिलाड़ियों की बैठक में घोषणा की है कि समाजवादी सरकार में खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं योगदान के लिए यशभारती सम्मान के साथ 21 लाख रू0 की राशि तथा एक लाख रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। खिलाड़ियों को मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। सन् 2027 में खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देंगे। इससे विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल लाने वालों की संख्या बढ़ेगी। खेल के लिए अलग से विशेष बजट की व्यवस्था होगी।श्री यादव ने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार खेल खिलाड़ियों का बहुत ख्याल रखा गया था। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम लखनऊ में बना जहां आज बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं होती है। जिलों में स्टेडियम बने ताकि स्थानीय प्रतिभाएं उभर सके। समाजवादी पार्टी की सरकार में पुरस्कारों की राशि डबल की गई। डाइट मनी बढ़ाई गई।


    अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में आल वेदर स्विमिंग पूल, सैफई में बना साइकिल ट्रैक बना। फ्रीसमर कोचिंग कैम्प खुले, सरकारी नौकरी में 2 प्रतिशत आरक्षण मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया गया। नई खेल नीति 2012 बनी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी स्पोर्टस विंग हसनउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि खिलाड़ियों को समाजवादी खेल नीति से भविष्य में उम्मीदें हैं। अखिलेश यादव की खेल भावना के कारण ही खेल जगत में उनका बहुत सम्मान एवं प्रशंसा है। खिलाड़ियों को समाजवादी सरकार में ही प्रगति के अवसर मिले है। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने 27 सितम्बर 2026 को संकल्प लिया कि 2027 में अखिलेश यादव को बहुमत से जिताकर मुख्यमंत्री बनाना है। वे मुख्यमंत्री होंगे तभी उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलेगी। खिलाड़ियों का भी सम्मान बहाल होगा।


    अखिलेश यादव ने सागर कसाना पर्वतारोही, राम आसरे पहलवान भारत केसरी, सुभाष तोमर पहलवान, मोहम्मद अकरम सूटिंग पद्म राठी, युधिष्ठिर पहलवान, विनोद कुमार कोच, जितेन्द्र सिंह यादव कोच, नीरज, चरन यादव, मोनिका पहलवान, वंशिका चौधरी, शेफाली तोमर शूटर, गुलाब अर्जुन पुरस्कार प्राप्त, नीलू पहलवान, अजय कुमार बाक्सिंग, ओम प्रकाश कोच, अवध यादव, भानु प्रताप, लालजी, वेद प्रकाश अन्तर्राष्ट्रीय कोच ब्लैक डायमंड एथलीट गुलाब सिंह एवं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। सागर कसाना ने 6111 मीटर के शिखर पर पीडीए पताका फहराई थी।


    दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता विशेष यादव ने चुनाव में योगदान देने के लिए अखिलेश यादव के प्रति आभार जताया और समाजवादी पार्टी तथा समाजवादी छात्र सभा के लिए प्रतिबद्धता जारी की। उन्होंने उ0प्र0 के चुनावों में सक्रिय होने का इरादा जताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय में खेल की सुविधाएं नहीं है।
           

Related Articles

Back to top button