सपा नें निषाद समाज को अधिकार दिया भाजपा ने छीन लिया :निषाद

निषाद समाज के अधिकार, जातिगत जनगणना और समानुपातिक हिस्सेदारी को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में बहस तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने निषाद समाज के हितों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए भाजपा और निषाद पार्टी की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि सामाजिक न्याय और आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

लखनऊ/गोरखपुर। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रांतर्गत अमरूद मंडी,ट्रांसपोर्ट नगर में पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह के संयोजकत्व एवं बाबासाहेब वाहिनी के महानगर अध्यक्ष गुड्डू शाह की अध्यक्षता में आयोजित पीडीए महापंचायत को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए समाजवादी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी निषाद समाज की पार्टी नहीं बल्कि संजय निषाद एंड फेमिली की प्रा.लि.सौदेबाज कम्पनी है।

चंदा देगा निषाद समाज, भीङ जुटाये निषाद समाज, नारा जयकारा लगाये.निषाद समाज, जेल गया निषाद समाज, लाठी डंडा खाया निषाद समाज और मालामाल हुआ सिर्फ संजय निषाद का परिवार।उन्होेंने कहा कि पीडीए समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। पिछड़े- दलित -अल्पसंख्यक-आदिवासी एकजुट होकर 2027 में भाजपा को नहीं हटाये तो बहुजन समाज गुलामी के दौर में चला जायेगा। वर्तमान सरकार में जातिवाद का नंगा नाच किया जा रहा है।

संविधान,लोकतंत्र व सामाजिक न्याय को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।आमजन राम के अनुयायी हैं और भाजपा राम की व्यवसायी है।मंडल कमीशन विरोधी भाजपा कभी ओबीसी, एससी,एसटी की हितैषी नहीं हो सकती। मनुस्मृति में विश्वास रखने वाली आरएसएस नियंत्रित भाजपा से संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण की रखवाली असम्भव है। पीडीए महापंचायत को सम्बोधित करते हुए चौ.लौटन राम निषाद ने कहा कि भाजपा द्वारा राममंदिर व धर्म का मुद्दा आगे कर नफरत फैलाने व किसानों, छात्र-नौजवानों का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र किया जा रहा।

मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार,नौकरी, किसानों की समस्या पर चर्चा न हो,इसके लिए धार्मिक मुद्दों को उछालकर गुमराह किया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ के लिए चुनाव से पूर्व योगी ने महिलाओं के खाते में 20 हजार भेजने की योजना बनाई जा रही है।चुनाव बाद यह कहकर कि यह लोन था,बिहार की तरह वसूली करेंगे।इसीलिए यह जो दें,ले लीजिए,लेकिन अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट सपा को ही दीजिएगा और अखिलेश यादव की सरकार बनने पर किसानों व महिलाओं का कर्ज माफ कर दिया जायेगा।

निषाद ने आगे कहा कि राम-निषादराज की मित्रता का हवाला देकर भाजपा निषाद समाज की मल्लाह, बिन्द, केवट, कश्यप का वोट तो लिया,पर निषाद, केवट, मल्लाह, बिन्द, राजभर, प्रजापति सहित 17 अतिपिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा व निषाद मछुआरों का परम्परागत अधिकार दिलाने पर चुप्पी साध वादाखिलाफी कर रही है।उन्होंने सुभासपा व निषाद पार्टी को ओमप्रकाश राजभर व संजय निषाद एंड फेमिली की प्रा.लि.ठग कम्पनी बताते हुए कहा कि इनका अपने समाज के मान-सम्मान, अधिकार से नहीं,सिर्फ अपने परिवार से मतलब है।

सपा सरकार ने निषाद-समाज को मान-सम्मान, पहचान दिलाने के लिए निषादराज जयंती का सार्वजनिक छुट्टी किया था,जिसे योगी ने खत्म कर दिया।फूलन देवी जी की मूर्ति नहीं लगने दिया।बालू-मोरम खनन व मत्स्य पालन पट्टा के अधिकार को खत्म कर दिया।उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मूलायम सिंह यादव जी ने फूलन देवी को जेल से रिहा कराकर जीवन दान व 1996 व 1999 में मिर्जापुर से सांसद बनाकर सम्मान व जुबान दिया।जिन्हे भाजपा साजिश कर शेरसिंह राणा से हत्या करा दिया।

जिसका प्रमाण है कि अटल विहारी वाजपेई की सरकार ने फूलन हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं कराया,2094 आजीवन कारावास के तहत तिहाङ जेल में बन्द राणा को 2014 मोदी सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पेरोल पर छुङवाया,जो आजतक वापस जेल नहीं गया और भाजपा ने 2018 के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक बनाया। कार्यक्रम के आयोजक/संयोजक इं.रामाशीष गौतम ने कहा कि यह चुनाव संविधान व लोकतंत्र को बचाने व बच्चों का भविष्य बचाने के लिए है।उन्होंने कहा कि भाजपा देश को लूटने व धर्म के नाम पर गुमराह कर रही है।

पीडीए महापंचायत के आयोजक/संयोजक बांसगांव के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह ने कहा की भाजपा का सबका साथ सबका विकास का नारा
कहा कि अखिलेश यादव की सरकार ने बिना भेदभाव के इंटर पास बच्चों को लैपटॉप, इंटर पास बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए 30 हजार कन्या विद्याधन, शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति योजना,मुफ्त पढ़ाई- मुफ्त सिंचाई-मुफ्त दवाई, चिकित्सीय अनुदान,102 व 108 एम्बुलेंस सेवा,पुलिस मदद के लिए डायल-100 व 1090 की सेवा,किसान व मछुआरा बीमा योजना,बेरोजगारी भत्ता व समाजवादी पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया था,उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

बाबासाहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा।उन्होंने निषाद, कश्यप, लोधी, मौर्य,विश्वकर्मा, साहू, भुर्जी, नाई,चौरसिया, माली,पटेल,मल्ल,राजभर,प्रजापति,चौहान,कुशवाहा,पाल आदि अतिपिछङी जातियों से अपनी संतानों को हरहाल में शिक्षा दिलाने और प्रतियोगी,दृढ़संकल्पी बनाने का आह्वान किया। कहा कि यादवों से ईर्ष्या नहीं प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत है।पीडीए महापंचायत को बाबासाहेब वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सुधीर साहनी,विरेन्द्र निषाद, मंजू देवी निषाद, इन्द्रजाल यादव, बाढ़ साहनी,चंद्रशेखर गौङ,चंदन निषाद, जीतेन्द्र साहनी,जोगिन्दर साहनी,अनिल यादव, संदीप निषाद, संतोष निषाद, रमेश निषाद, सुनील निषाद, गोविंद साहनी,विशाल निषाद आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button