
राजेन्द्र चौधरी
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्ष में विकास का कोई कार्य नहीं किया। भाजपा के नकली दावो से सावधान रहना है। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। विकास का कोई कार्य नहीं करती है सिर्फ ढिंढोरा पीटती है। लोकतंत्र में सरकार जनता के प्रति जवाबदेह होती हैं लेकिन भाजपा सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना राज्य और लोकतंत्र के लिए बहुत आवश्यक है। भाजपा के कारण पिछले एक दशक से उत्तर प्रदेश अकर्मण्यता का शिकार हो गया है। उत्तर प्रदेश में करोड़ नौजवान बेरोजगारी के शिकार हैं। भाजपा सरकार नौकरी और रोजगार के झूठे दावे करती है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा बीजेपी अपने झूठ के एजेंडे को और आगे बढ़ाएगी और शोर मचाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों, नौजवानों, छात्रों,मजदूरों के हित में बहुत से कार्य किए गए। उस समय किये गये सारे काम आज भी जनता को याद हैं।
समाजवादी पार्टी 2027 में रिकार्ड सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसानों, नौजवानों, बुनकरों और अन्य वर्गों के लिए कोई काम नहीं हुआ है। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भ्रष्टाचार चरम पर है। उसके पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है। जनता भाजपा के खिलाफ है। इसीलिए भाजपा नकारात्मक प्रचार पर आ गयी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते है कि एआई का प्रयोग अच्छाई के लिए हो। एआई का प्रयोग नकारात्मक प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए। लेकिन भाजपा नकारात्मक प्रचार ने बाज नहीं आ रही है। निगेविटी फैलाने के लिए हजारों करोड़ रूपये खर्च कर रही है। भाजपा सरकार ने पीडीए समाज का हक छीना है। धोखा दिया है। सरकारी नौकरियों की लूट की है। समाजवादी पार्टी ने सरकारी नौकरियों की लूट पर आडिट रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें 11 हजार से ज्यादा पदों की लूट हुई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने एक भी पन्ने का जवाब नहीं दिया। भाजपा सरकार में हर स्तर पर अराजकता है। देश में बड़े पैमाने पर पेपर लीक हुए, उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए है। भाजपा सरकार ने आउटसोर्स को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक कराया। भाजपा सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है। सरकारी नौकरी में आरक्षण देना पड़ता है। वेतन बजट से देना होता है। आउटसोर्स में वेतन एजेंसी के माध्यम से दिया जाता है। भाजपा के लोग उसमें कमीशनखोरी करते है। आउटसोर्स कम्पनियों से सीधा कमीशन ले लेते है।
भाजपा सरकार में पीडीए को जानबूझ कर अपमानित किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही है। एफआईआर अज्ञात में दर्ज होती हैं, किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में जितनी मूर्तियां तोड़ी गयी उसकी पूरी सूची जारी की है। सबसे पहले मूर्तियों के हाथ तोड़े गये है। क्योंकि बाबा साहब के हाथ में संविधान होता है, दबंग अराजक तत्व सबसे पहले संविधान पर हमला बोलते है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बहुमत में नहीं है तब भी वह संविधान की धज्जियां उड़ाती है। भाजपा सरकार कानून की परवाह नहीं करती है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट समय-समय पर सरकार के खिलाफ आब्जर्वेशन दे रहा है। इस सरकार को न्यायालय पर भरोसा नहीं है। लोगों की जान ले रही है। समाजवादी पार्टी नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक में जो भी फीड बैक मिला है, उस पर काम होगा। पार्टी फैसले करेगी। इस बार विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी रिकार्ड संख्या में जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा कुछ भी कर ले, जनता उसे हटाने को तैयार है। जिस दिन चुनाव की तारीख आयेगी उसी दिन भाजपा हार जाएगी। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हैं, प्रदेश में हत्याएं हो रही है। महिलाओं-बेटियों के साथ अपराध में यूपी नम्बर एक पर पहुंच गया है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। हाथरस की बेटी को अभी भी न्याय नहीं मिला। पुलिस हिरासत में लगातार मौते हो रही है। खजनी में पुलिस की पिटाई से निर्दोष व्यक्ति की जान चली गयी। समाजवादी पार्टी की सरकार में पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में स्वास्थ्य विभाग खुद बीमार है। स्वास्थ्य विभाग को इलाज की जरूरत है। अस्पतालों में गरीबों को दवा, इलाज नहीं मिल रहा है। एम्बुलेंस में मरीजों की जान चली जाती है। प्रदेश में जगह-जगह नकली दवाएं पकड़ी जा रही है। नकली दवाओं और कमीशनखोरी में भाजपा के लोग शामिल है। सरकार घोड़े के खाने में दलाली कर लेती है, उससे क्या उम्मीद कर सकते है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। जनता इन्हें हटाने जा रही है। न तानाशाही रही है और न दानाशाही रहेगी। भाजपा सरकार हटेगी। कानून का राज आयेगा। सब व्यवस्था ठीक होगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहकर लोगों के साथ सम्मानजनक भाषा और व्यवहार का परिचय देना है। भाजपा सरकार में किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। अन्याय अत्याचार से जनता त्रस्त है। प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं। कार्यकर्ता और नेता जनता के बीच रहे। लोगों को न्याय दिलाने का काम करें। प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को रिकॉर्ड संख्या में सीटें जिताने जा रही है।



