समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद तेजी से जारी


उ0प्र0 में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद तेजी से जारी,सभी क्रय एजेंसियों द्वारा जनपदवार तथा केन्द्रवार समीक्षा करते हुए धान खरीद की गहन माॅनिटरिंग।
गत वर्ष 16 दिसम्बर तक 3,15,866 किसानों से धान खरीद की गई, वर्तमान वर्ष में इसी अवधि में 6,95,819 किसानों से धान खरीद हुई प्रति किसान औसत खरीद 53.60 कुंतल रही।

 
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद तेजी से जारी है। सभी क्रय एजेंसियों द्वारा जनपदवार तथा केन्द्रवार समीक्षा करते हुए धान खरीद की गहन माॅनिटरिंग की जा रही है। गत वर्ष 16 दिसम्बर तक 3,15,866 किसानों से धान खरीद की गई थी। इसके सापेक्ष वर्तमान वर्ष में इसी अवधि में 6,95,819 किसानों से धान खरीद हुई है।

375.65 लाख कुन्तल धान की खरीद करते हुए किसानों को 07 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। प्रति किसान औसत खरीद 53.60 कुंतल रही है। प्रदेश में वर्ष 2017-2018 में 42.90 लाख मी0 टन धान  खरीद करते हुए 492038 किसानों को 6663.32 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-2019 में 48.25 लाख मी0 टन धान खरीद की गई। इसके माध्यम से 684013 किसानों को 8449.39 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-2020 में 56.47 लाख मी0 टन धान की खरीद करते हुए 706549 किसानों को 10274.25 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

गेहूं खरीद के अन्तर्गत वर्ष 2017-2018 में 36.99 लाख मी0 टन खरीद की गई। इसके माध्यम से 800646 किसानों को 6011.15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-2019 में 1127195 किसानों से 52.92 लाख मी0 टन गेहूं खरीद करते हुए 9231.99 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-2020 में 37.04 लाख मी0 टन गेहूं खरीद की गई। इसके माध्यम से 753414 किसानों को 6889.15 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-2021 में 35.76 लाख मी0 टन गेहूं खरीद की गई। इसके माध्यम से 663810 किसानों को 6885.16 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button