सरोज यादव नें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का किया भव्य स्वागत

सरोज यादव नें किया सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का भव्य स्वागत। 51 किलो की विशाल फूलों की माला एवं राधा-कृष्ण की स्मृति-चिह्न किया भेंट। समाजवादी नारों से गूंज उठा सुल्तानपुर हाईवे।


लखनऊ/अयोध्या। समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ सांसद एवं वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का सुल्तानपुर रोड हाईवे के नीचे समाजवादी पार्टी की जिला अध्यक्ष सरोज यादव के नेतृत्व में महिला सभा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान महिला सभा की ओर से सांसद धर्मेंद्र यादव को 51 किलो की विशाल फूलों की माला क्रेन के माध्यम से पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके साथ ही राधा-कृष्ण का सुंदर स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण समाजवादी नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी लगातार जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। महिलाओं, युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि महिला सभा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

सांसद धर्मेंद्र यादव ने भव्य स्वागत के लिए जिलाध्यक्ष सरोज यादव, महिला सभा की पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पार्षद लुरलू यादव, पार्षद कृष्ण गोपाल यादव, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव रमेश यादव नीरज यादव राजबली यादव रत्नेश जायसवाल राजकुमारी करी यशोमती कोरी,अनीता यादव, दीपक यादव, शिव राकेश यादव, विजय यादव, कुमारी त्रिलोक यादव, रामकरण यादव, अनुपम, अभिनव,बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, महिला सभा की कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। 51 किलो की फूलों की माला और राधा-कृष्ण के स्मृति-चिह्न से किया गया यह सम्मान समारोह कार्यकर्ताओं के उत्साह और पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Related Articles

Back to top button