भारत की ऐतिहासिक उड़ान! राष्ट्रमंडल खेलों में नया कीर्तिमान

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी।प्रधानमंत्री ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है। नीरज चोपड़ा की उपलब्धियां प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;“ग्लासगो में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में नीरज चोपड़ा ने शानदार रजत पदक जीता! उन्होंने एक बार फिर उल्लेखनीय निरंतरता, संयम और खेल भावना का परिचय दिया है। उनकी सफलताएं प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित करती हैं। उनके भावी प्रयासों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों- 2026 में जूडो के  57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने कहा कि यामिनी मौर्य ने बहुत शानदार खेल दिखाया और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था।श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि उनकी यह उपलब्धि कई युवाओं को जूडो की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित करेगी प्रधानमंत्री ने यामिनी मौर्य के भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;“जूडो 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई! उन्होंने बहुत अच्छा खेला और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ ​​तौर पर झलकता था । उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनके शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दसों स्पर्धाओं में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने तेजस्विन को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी निरंतर सफलता की कामना की।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;-“भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैंतेजस्विन शंकर ने ग्लासगो CWG में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 स्पर्धाओं में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। वे ऐसे ही चमकते रहें। मेरी शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button