किसानों को सरकार बता रही आतंकी- वेद प्रकाश त्रिपाठी

मेराज वली खाँ‘समीर’      

लखनऊ, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज यहां जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं विधायक सोहेल अख्तर, प्रदेश कांग्रेस के सचिव रमेश कुमार शुक्ल जी मौजूद रहे।

यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मेराज वली खां‘समीर’ ने बताया कि बैठक में एक माह में बूथ स्तर का संगठन बनाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही हर ब्लाक में तीन बैठकें करके न्याय पंचायत से लेकर बूथ स्तर का संगठन तैयार किया जायेगा। साथ ही साथ आगामी पंचायत चुनाव में बढ़चढ़कर कांग्रेस की हिस्सेदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि आज किसान सड़कों पर संघर्ष कर रहा है। भाजपा सरकार ने किसानों को उनके ही खेतों पर मजदूर बनाने और अपने चहेते उद्योगपतियों को किसानों की जमीनों को सौंपने का मन बना चुकी है जिसका चहुंओर विरोध हो रहा है।

हमारे किसानों को आतंकी बताया जा रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को गांव-गांव जाकर तीनों काले कृषि कानूनों के बारे में बताना होगा और किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष में साथ रहना होगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के हितो केा लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनन्द प्रताप सिंह,सलोनी केसरवानी, महामंत्री नरेन्द्र गौतम, रामपाल यादव, सचिव श्री मतलूब रजा, रज्जन आचार्य, श्री हाशिम अली, श्री रामबाबू बाजपेयी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button