Wednesday, May 27, 2026
Advertisement
Home विशेष अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

34
अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित
अखिलेश यादव ने बोर्ड टॉपर्स को लैपटॉप देकर किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने आज एक कार्यक्रम में यूपी बोर्ड तथा सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में जनपद आगरा और फर्रुखाबाद के टॉपर छात्र-छात्राओं को पार्टी नेताओं के सहयोग से लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया।

आगरा जनपद में यूपी बोर्ड से 92 प्रतिशत अंको के साथ सपना को जनपद में चौथा स्थान और आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में वैष्णवी यादव को 94.50 प्रतिशत अंक मिले। यूपी बोर्ड में 96.50 प्रतिशत अंक पाने वाले बिन्देश निषाद को आगरा में प्रथम और प्रदेश में 8वां स्थान मिला है। आगरा के ही मुस्कान यादव को यूपी बोर्ड में 96.17 प्रतिशत अंक मिले है। आगरा में द्वितीय और प्रदेश में 9वां स्थान मिला है। अलीमा अली को सीबीएससी बोर्ड में 95.50 प्रतिशत अंक मिले है। शिवानी जाटव को यूपी बोर्ड परीक्षा में 90.30 प्रतिशत अंक मिले हैं। पूरे दलित समाज में पूरे जिले में सबसे अधिक अंक मिले है। अभय प्रताप सिंह धाकरे को इंटर में यूपी बोर्ड परीक्षा में 91.02 प्रतिशत अंक मिले और आगरा में छठवां स्थान मिला। अभिषेक निषाद को यूपी बोर्ड परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक मिले। वह आगरा में तीसरे स्थान पर रहे। मयंक यादव को इंटरमीडिएट आईसीएससी बोर्ड परीक्षा में 94.50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। आगरा के टापर छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने में आगरा के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजपाल यादव ने सहयोग रहा।


फर्रुखाबाद में हाईस्कूल इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 में जनपद में हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त एसके इंटर कॉलेज मंझना फर्रुखाबाद की छात्रा अंशिका यादव को 97.17 प्रतिशत अंक मिले, जिले में दूसरा और प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त रिद्धिमा वर्मा को 96.67 प्रतिशत अंक राजवीर इंटर कॉलेज कमालगंज की छात्रा है तथा नैन्सी सिंह को जनपद में तीसरा स्थान 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। फर्रुखाबाद के छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देने में नरेन्द्र सिंह यादव, मनोज मिश्रा, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, डॉ. नवल किशोर शाक्य का सहयोग रहा।


इसके साथ ही अखिलेश यादव को डॉ. हसमत अली खान तथा मोहम्मद तारिक उमर ने अपनी पुस्तक ‘स्टेटस ऑफ अण्डर ट्रायल प्रिजनर्स इन क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम ऑफ इंडिया‘ भेंट की। इसमें सोशियो लीगल स्थिति की विवेचना है। इस अवसर पर आलोक सौरभ पाण्डेय ने नेताजी से सम्बन्धित अपनी पीएचडी की थीसिस ‘फ्रीडम आफ स्पीच एंड एक्सप्रेशन विद स्पेशल रिफरेंस टू सोशल एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इन इंडिया‘ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, चन्द्रदेव राम यादव, विधायक जयकिशन साहू, पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, सुनील सिंह साजन, डॉ. नवल किशोर शाक्य, लखनऊ उत्तर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।