Saturday, May 16, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में तबाह हुआ व्यापारी:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में तबाह हुआ व्यापारी:अखिलेश यादव

37
कारागार विभाग में अफसरों का अजब गजब कारनामा
कारागार विभाग में अफसरों का अजब गजब कारनामा

भाजपा सरकार में तबाह हो गया व्यापारी। व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसा रहा पुलिस प्रशासन। व्यापारी वर्ग पर बढ़ते दबाव और कथित प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। आरोप है कि व्यापारियों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है। विरोधियों का कहना है कि सरकार की नीतियों और प्रशासनिक रवैये से छोटे और मध्यम व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वहीं, इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस तेज होती नजर आ रही है।

राकेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में व्यापारी तबाह हो गया है। पुलिस-प्रशासन व्यापारियों को फर्जी केसों में फंसा देती है। प्रदेश में हर दिन 10-15 व्यापारी पुलिस उगाही के शिकार हो रहे है। उन पर झूठे मुकदमें लगाये जा रहे हैं। व्यापारी समाज सबसे ज्यादा राजस्व देता है, फिर भी व्यापारियों से लूट हो रही है, उन्हें तंग किया जा रहा है।

शनिवार को प्रदेश मुख्यालय पर स्वर्णकार समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्राफा व्यापारियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। सोने को लेकर भाजपा सरकार का फरमान ठीक नहीं है। भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री जी भ्रमित हैं। लोगों के पास पैसा है ही नहीं तो अर्थव्यवस्था कैसे अच्छी होगी? कुछ ही लोगों के पास पैसा है, बाकी लोगों का हाथ खाली है। भाजपा सरकार ने जानबूझकर संकट पैदा किया है। सरकार के फैसले से जेवर कारोबार का क्या होगा? लगातार बढ़ती मंहगाई भाजपा की देन है। भारत की अर्थव्यवस्था में स्वर्णकार समाज का अहम योगदान है। समाजवादी पार्टी स्वर्णकार समाज के साथ है। स्वर्णकार समाज पीड़ित है। स्वर्णकार समाज पीडीए है। समाजवादी पार्टी पीड़ितों के साथ है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश की अर्थव्यवस्था को केन्द्रीयकृत कर रही है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वर्णकार बोर्ड बनाया जाएगा। स्वर्णकारों के लिए डिजायन विश्वविद्यालय होगा। संत नरहरि दास महाराज की प्रतिमा गोमती रिवरफ्रंट पर लगायी जाएगी।उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को तोड़ती है। भाजपा की सोच बहुत घटिया है। 2027 में जनता भाजपा को हराने के लिए तैयार है। भाजपा का सफाया होना तय है। 2027 में भाजपा का साम्प्रदायिकता का फार्मूला नहीं चलेगा। भाजपा के भ्रष्टाचार और लूट से जनता तंग आ गयी है। सरकारी जमीनों और तालाबों पर बड़े पैमाने पर कब्जे हुए है। अयोध्या, आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज में सबसे ज्यादा जमीनों की खरीद-फरोख्त हुई है। जमीनों की सबसे ज्यादा रजिस्ट्री भाजपा नेताओं ने करायी है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। बहन-बेटियों के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं हो रही है।