Sunday, May 10, 2026
Advertisement
Home अपराध कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड

कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड

28
कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड
कानपुर में सनसनीखेज हत्याकांड

फीलखाना/कानपुर। फीलखाना थाना क्षेत्र में होजरी कारोबारी विजय कुमार चौरसिया की हत्या से हड़कंप मच गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक के बेटे विशाल ने विजय को स्कूटी पर बैठाकर धर्मशाला पहुंचाया, जहां दोनों के बीच विवाद हुआ और भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी विशाल, विजय को धर्मशाला ले जाते और कुछ देर बाद अकेले बाहर निकलते दिखाई दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। पुलिस मोबाइल कॉल हिस्ट्री और CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे बड़ा विवाद और नशे के कारोबार का एंगल भी हो सकता है।