Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव

दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव

23
दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव
दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव
राकेश यादव
       राकेश यादव

चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, जगत में कोई न परमानेंट। चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में धूमधाम से मनाई गई शिवरात्रि। दिव्य भजन संध्या के साथ हुआ शिवरात्रि महोत्सव। एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक।

लखनऊ। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को आशियाना के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ महारुद्राभिषेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल सेंटर के सभागार में शिवरात्रि महोत्सव हुआ। इस मौके पर दिव्य भजन संध्या हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के भजनों का रसास्वादन किया।

चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सभागार में हुई शिव भजन संध्या एवं शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शाम तीन बजे शुरू हुआ। भजन संध्या के आयोजक डॉ संजीव अवस्थी ने बताया कि महाराज दिवाकर वेदांश जी ने भगवान शिव की लीलाओं को बड़े ही सुंदर अंदाज में पेश कर पूरे सभागार का माहौल भक्तिमय कर दिया। चाहे जितना लगा लो तेल चमेली सेंट, इस जगत में कोई नहीं परमानेंट…सरीखे कई भक्तिमय संगीतमय भजनों की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। पूरा सभागार हर हर महादेव..बम भोले के जयकारों से गूंजता रहा।

उधर एलडीए सेक्टर एच स्थित नागेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भक्तगणों ने गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाओं ने नृत्य पेश कर शोभायात्रा को और आकर्षित बना दिया। इस मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से भक्तों के लिए शरबत और ठंडाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने महारुद्राभिषेक भी कराया। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।