Tariff Cut:मोदी की वैश्विक रणनीति रंग लाई:संजय गुप्ता

आदर्श व्यापार मंडल ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ घटाए जाने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। व्यापार मंडल का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी विदेश नीति और मजबूत वैश्विक कूटनीति का ही परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय व्यापार को राहत मिल रही है। इससे निर्यात बढ़ेगा, व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। व्यापारियों ने इसे भारत के लिए एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया है।

लखनऊ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को घटाकर 18% किए जाने पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए इसे भारत की जीत, भारत के व्यापारियों एवं जनता के जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा भारत से अमेरिका 129 अरब डॉलर का माल जाता है ऐसे में टैरिफ लगाए जाने से अमेरिका की जनता को ज्यादा नुकसान हो रहा था भारत ने अभी कुछ दिन पूर्व यूरोपीय संघ से एफडीए के अंतर्गत एग्रीमेंट किया जिसका भरपूर दबाव अमेरिका पर पड़ा साथ ही साथ भारत के व्यापारियों ने 50 अन्य देशों से व्यापार करना शुरू कर दिया।

जिसके कारण अमेरिका पर चौतरफा दबाव पड़ा उन्होंने कहा निश्चित रूप से भारत और अमेरिका पुराने व्यापारी साथी हैं ऐसे में टैरिफ कम किए जाने से भारत के व्यापारियों को भी लाभ होगा एवं अमेरिका की जनता को भी सामान सस्ता मिलेगा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी और उन्होंने भारत के व्यापारियों को भी बधाई दी जो देश की सरकार के साथ के साथ खड़े रहे तथा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया उन्होंने बताया भारत से बासमती चावल,मसाले,दाले,चमड़ा,आईटी सेवाएं, लोहा,हीरे जवाहरात सहित अनेक उत्पाद जाते हैं

Related Articles

Back to top button