
बिहार। भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ ही उसके पतन का कारण बन गयी हैं। सत्ता के घमंड में किसी की भी रोज़ी-रोटी छीन लेने का काम भाजपाई इसीलिए करते हैं क्योंकि इससे इनके अहंकार की संतुष्टि होती है। भाजपाई जनता को दुःख देकर सुखी होते हैं। ये उनको भी नहीं छोड़ते जिन्होंने इनको वोट दिया था। भाजपा सरकार में हर वर्ग का शोषण हो रहा है। भाजपा से जुड़े लोग भी अब खुलेआम अपने शोषण और अपमान की आवाज उठा रहे है। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार और उसके अहंकार से पीड़ित, अपमानित और दुःखी है। भाजपाई किसी के सगे नहीं होते है, धोखा देना भाजपाइयों का सबसे बड़ा गुण है। भाजपा जाए तो चैन आए। भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ ही उसके पतन का कारण
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी से झूठे वादे किए। जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। भाजपा सरकार किसानों के लिए खाद, बीज और जरूरी उपकरणों की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। जब से भाजपा सरकार आई है किसान डीएपी और यूरिया के लिए हर सीजन में परेशान ही रहता है। यह सरकार किसानों को धान समेत उनकी अन्य फसलों की एमएसपी नहीं दिला पा रही है। सरकार बिचौलियों को मुनाफा कमवा रही है।
भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। देश में सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में साइबर क्राइम, महिला अपराध सबसे ज्यादा है। सरकार साइबर अपराध, महिला अपराध रोकने में फेल है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने में फेल है। नौजवानों को नौकरी देने में फेल है। भाजपा की जनविरोधी नीतियाँ ही उसके पतन का कारण

























