भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी के सारे रिकॉर्ड टूटे:अखिलेश यादव

72
भाजपा हर मोर्चे पर फेल:अखिलेश यादव
भाजपा हर मोर्चे पर फेल:अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। भाजपाई, भाजपा वालों के भी सगे नहीं है, आपसी लूटपाट में ही सब एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। भाजपाई विधायक वसूली एजेंट बन गये हैं। अगर इसमें ऊपर वालों की हिस्सेदारी नहीं होगी तो 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले तुरंत गिरफ़्तार होंगे। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी के सारे रिकॉर्ड टूटे:अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि ये बात सिर्फ़ सुल्तानपुर के भाजपा विधायक की नहीं है, पूरे प्रदेश-देश का हाल यही है। भाजपाई भ्रष्टाचार का मकड़जाल सब जगह फैला हुआ है। जब हर ठेकेदार ऐसी शर्तों पर काम करेगा, तो क्वॉलिटी तो गिरेगी, सड़क धंसेगी, पुल और टंकियाँ धराशायी होंगी, छतें टपकेंगी और लोगों के जीवन ख़तरे में पड़ जाएंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों के लूट खसोट से हर कोई त्रस्त है। उत्तर प्रदेश में ऐसा भ्रष्टाचार कभी नहीं था। हर विभाग और हर काम में भ्रष्टाचार, वसूली और कमीशन खोरी है। उन्होंने कहा कि मुश्किल ये है कि ‘उधर’ किसी का हर कारोबारी के साथ खुला है साझा खाता, ‘इधर’ किसी को हाता नहीं भाता। अब तो भाजपा जाएगी तभी तरक़्क़ी आयेगी। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और बेईमानी के सारे रिकॉर्ड टूटे:अखिलेश यादव