रक्षाबंधन: 8 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त

रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त होगी बस सेवा।अब 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की रोडवेज़ बसों में महिलाओं के लिए यात्रा होगी बिल्कुल मुफ्त! बहनें अब बेझिझक जा सकेंगी अपने भाइयों के पास राखी बांधने। रक्षाबंधन: 8 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक विशेष सौगात दी है। 8, 9 और 10 अगस्त को राज्य भर में रोडवेज़ (UPSRTC) की बस सेवाएं महिलाओं के लिए पूरी तरह से निशुल्क रहेंगी। इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की सभी महिला नागरिकों को मिलेगा, जिससे वे अपने भाइयों से राखी बांधने के लिए बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी। यह निर्णय महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस दौरान बसों में विशेष व्यवस्थाएं भी की जाएंगी ताकि महिला यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने सभी डिपो को निर्देश जारी कर दिए हैं और खासकर लोकल, इंटरसिटी व साधारण बसें इस सुविधा के अंतर्गत रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तय किया है कि रक्षाबंधन के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और नगर विकास की बस सेवाओं को हम बहनों के लिए फ्री में यातायात के लिए छोड़ेंगे। तीनों दिन फ्री में उनका यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। बहनें उत्तर प्रदेश के अंदर जहां भी यात्रा करना चाहेंगी परिवहन निगम के बस में निःशुल्क सुविधा अवश्य प्राप्त होगी। इस दौरान यातायात में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। रक्षाबंधन: 8 से 10 अगस्त तक महिलाओं के लिए बस सेवा मुफ्त

Related Articles

Back to top button