Saturday, February 21, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

202
सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह
सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

आस्था और सनातन के बल पर भारत फिर सोने की चिड़िया बनेगा: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। योगी सरकार ने आस्था से आर्थिकी से जोड़कर महाकुंभ में तीन लाख करोड़ का राजस्व कमाया। कैलाश मानसरोवर यात्रा से वापस लौटने पर उत्तर प्रदेश के यात्रियों को योगी सरकार एक लाख रूपये देगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय जयवीर सिंह जी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को किट बांटी। सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय जयवीर सिंह शनिवार शाम गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री माननीय जयवीर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मिलकर आस्था और सनातन के बल पर भारत को सोने की चिड़िया बनाने की तरफ तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने आस्था को आर्थिक की में बदलकर महाकुंभ से 3 लाख करोड़ का राजस्व कमाया। माननीय पर्यटन मंत्री शनिवार को इंदिरापुरम में स्थित कैलाश मानसरोवर भवन में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

माननीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद तपस्वी और संत हैं । इसलिए वह सनातन व भारतीय संस्कृतिक विरासत को सुरक्षित और व्यवस्थित करने का सराहनीय काम कर रहे हैं। इसका सुखद व गौरवांवित आज क्षण आज गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर भवन से कैलाश यात्रा के जत्थे को 5 साल बाद रवाना करने से हो रहा है। पर्यटन विधानसभा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जो भी यात्री मानसरोवर कैलाश यात्रा पर जाएंगे, उन्हें वहां से वापस आने पर 90 दिन के अंदर प्रदेश सरकार की ओर से एक लाख रुपए का अनुदान राशि दी जाएगी। इसके लिए उन्हें केवल एक फॉर्म भरना होगा। पर्यटन मंत्री माननीय जयवीर सिंह ने बताया कि 5 साल बाद गाजियाबाद के मानसरोवर भवन से पहली बार साल 50 तीर्थ यात्रियों का जत्था मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना हो रहा है । कुल मिलाकर 15 जत्थे कैलाश यात्रा पर जाएंगे और प्रत्येक जत्थे में 50 तीर्थ यात्री शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि उन्हें गाजियाबाद से कैलाश यात्री को रवाना करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर होने पहले जितने के सभी यात्रियों को यात्री किट भी प्रदान की। सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा में यात्रियों के लिए सुविधा के संबंध में लगातार जानकारी लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने अपने प्रतिनिधि के रूप में माननीय पर्यटन मंत्री को भेजा है । प्रमुख सचिव ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा आध्यात्मिक यात्रा होने के साथ-साथ साहसिक यात्रा भी है और प्रदेश सरकार सभी तीर्थ यात्रियों की सुख सुविधाओं के लिए और उनकी यात्रा सुगमता के लिए संकल्पित है। धर्मार्थ कार्य विभाग के संयुक्त निदेशक व काशी विश्वनाथ धाम के सीईओ विश्व भूषण ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म के लिए जीवंत प्रयास जारी हैं और उन्हीं की प्रेरणा से धार्मिक यात्राओं करने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार हर तरह की सुविधा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की आस्थावादी सोच रही प्रदेश नित्य विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है । गाजियाबाद के जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा के जिला प्रशासन की ओर से कैलाश की मानसरोवर तीर्थ यात्रियों के लिए हर संभव सुविधा प्रदान की गई है और तीर्थ यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वह अपने सुझाव मानसरोवर भवन में रखें सुझाव रजिस्टर में अंकित करें ताकि भविष्य में यात्रियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार और सुविधाएं दी जा सके। सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह

संगीत शिक्षा केंद्र वसुंधरा की ओर से शिव अर्चना के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भगवान भोले शंकर व मां पार्वती के मधुर भजनों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इस भजन संध्या का माननीय मंत्री जी जयवीर सिंह जी व अन्य तमाम गणमान्यों ने महादेव के भजनों काआनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, संस्कृत एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, धर्मार्थ कार्य विभाग के निदेशक संजय सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सान्या छाबड़ा, गाजियाबाद जिलाधिकारी दीपक मीना, आचार्य कुशल देव मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, गाजियाबाद भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया। सनातन की शक्ति से भारत का पुनर्जागरण संभव- जयवीर सिंह