
राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगल पर आज पवनपुत्र बजरंग बली हनुमान जी की जय जयकार के साथ जहां सुंदरकांड पाठ के साथ पूजा अर्चना की गई, वहीं श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे आयोजित कर प्रसाद वितरण किया। लखनऊ में हनुमान जी की पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन श्रद्धालु भक्तों द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह सहित कार्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति के बीच सभी ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। राजेन्द्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास के सामने विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजा की। इस मंदिर की स्थापना के पीछे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं सांसद डिम्पल यादव की प्रेरणा और आस्था रही है। डिम्पल जी यहां पूजा करती हैं। मंदिर में हनुमान जी की भव्य मूर्ति है। जिनकी विधिवत पूजा-अर्चना होती रहती है। तीसरे मंगल पर विधिवत सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में निर्मित भव्य लोकभवन के सामने उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय की ओर से विधिवत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। यहां विधान भवन और लोक भवन एक दूसरे की प्रतिछाया हैं। सुंदरकांड पाठ के तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश विधानसभा एवं प्रमुख सचिव, विधानसभा सचिवालय के मार्गदर्शन, संरक्षण एवं प्रेरणा से सम्पन्न हुआ। राजेन्द्र चौधरी ने भंडारा के आयोजन की प्रशंसा की। डॉ. अरुण यादव, वरुण दुबे, भूपेंद्र सिंह, प्रदीप वर्मा, शिवम सिंह, अभय सिंह, आकाश जौहरी, शुभम् सोनकर, श्रेयांश मिश्रा, अभिषेक सिंह, पीयूष द्विवेदी, अभय सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, गौरव प्रताप सिंह नीतू यादव आदि की इस आयोजन में विशेष सहभागिता रही।

श्रमजीवी पत्रकार एसोसिएशन की ओर से हजरतगंज में भंडारा का आयोजन किया गया। राजेन्द्र चौधरी ने हनुमान जी के चित्र पर तिलक लगाकर पूजन किया। रामानंद शास्त्री, अविनेश बाजपेयी, अमन पाण्डेय, राजीव कुमार सिंह, राजू यादव आदि इस आयोजन में मुख्य कर्ता रहे। भंडारा में प्रसाद वितरण के पूर्व राजेन्द्र चौधरी ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर नमन किया। प्रेस क्लब, लखनऊ पर आयोजित भंडारा में राजेन्द्र चौधरी ने प्रसाद वितरण भी किया। इस अवसर पर पत्रकार साथियों हेमंत तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह तथा प्रेमकांत तिवारी, अमित सिंह, विजय शंकर ‘पंकज‘, रोहित श्रीवास्तव, विनीत मौर्य, राकेश पाण्डेय, संजीव रतन सिंह, मनोज मिश्रा, आदि ने सभी का स्वागत किया।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उत्तर प्रदेश द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जहाँ पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने इसमें भाग लिया। उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अध्यक्ष नीलेश चौहान, उपाध्यक्ष आकर्श शुक्ला, कोषाध्यक्ष आशीष वर्मा, कार्यकर्ता अविनाश सोनी, शारिक, रोशन यादव, फरीदुल हसन, विवेक रामनानी, मोहम्मद सफी, विवेक कश्यप, अरविंद विश्वकर्मा, सुनील कुमार रायदास, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मनीष पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार संजय त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एस. के. वाजपेई आदि इस कार्यक्रम में शामिल रहे। हनुमान जी के दर्शन एवं भंडारों के कार्यक्रमों में राजेन्द्र चौधरी के साथ समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता फखरूल हसन चांद, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ओएसडी आशीष यादव ‘सोनू‘, वरिष्ठ नेता नवीन धवन बंटी, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर त्रिवेदी, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्र, राहुल, निखिल कनौजिया भी रहे। तीसरे मंगल पर विधिवत सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन























