इमोशन से खिलवाड़ करती भाजपा-अखिलेश यादव

राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

आज सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान,नौजवान सबसे ज्यादा उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि खेती, किसान और उससे जुड़ी योजनाएं बनेगी तभी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा सरकार में किसान को कुछ नहीं मिल रहा है।सरकार गन्ना मूल्य पर मौन है। किसान को खाद, कीटनाशक दवाएं और आवश्यकता की चीजें महंगी मिल रही हैं। किसान की खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार ने कहा था किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन इनकी सरकार के दस साल से ज्यादा हो गये किसान की आय नहीं बढ़ी। नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। केन्द्रीय बजट से आम जनता को जो उम्मीद थी वह पूरी नहीं हुई। बजट से लोगों को निराशा हुई। मायूसी रही।सरकार पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का दावा कर रही है। लेकिन आम जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने मेकिंग इंडिया का सपना दिखाया था लेकिन यहां मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा सरकार में हमारा देश बाजार बन कर रह गया है। सरकार ने बाजार को दूसरे देशों के हवाले कर दिया है। इमोशन से खिलवाड़ करती भाजपा-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि महाकुंभ में संगम के सबसे पास स्थित दारागंज के प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद करके सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि वो असफल हो गयी है। सरकार का काम प्रशासन, नियंत्रण और प्रबंधन करना होता है नाकि बंदी या पाबंदी। जैसे नोटबंदी में जनता हैरान-परेशान हुई थी वैसे ही स्टेशन बंदी से भी होगी। प्रभुत्ववादी भाजपाई आम जनता के दुख में अपना सुख ढूँढते हैं। बाक़ी सरकारें तो जनता के दुखों को कम करने का काम करती हैं, लेकिन भाजपा का डबल इंजन, ‘ट्रबल इंजन’ बनकर ऐसे काम ख़ुद करता है जिससे जनता के दुख-दर्द बढ़े और जनता अपने में ही उलझी रहे, जिससे भाजपाई भ्रष्टाचार की ओर किसी का ध्यान न जा पाए। भीड़ के डर से रेलवे स्टेशन अभी बंद किया है कल को पुलिस स्टेशन भी बंद कर देंगे क्या? उन्होंने कहा कि भाजपा हर मोर्चे पर विफल है।

भाजपा लोगों के इमोशन से खिलवाड़ करती है। कुंभ को लेकर प्रचार कर दिया कि 144 साल बाद महाकुंभ हो रहा है। महा आयोजन हो रहा है। ऐतिहासिक डाकुमेंट बताता है कि प्रयागराज में कुंभ सम्राट हर्षवर्धन के समय से होता आ रहा है। हर कुंभ भव्य होता है लेकिन भाजपा पैसे की ताकत से यह दिखावा कर रही है कि कुंभ का आयोजन इन्होंने ही शुरू किया है। सम्राट हर्षवर्धन के समय कुंभ 75 दिन का होता था हम चाहते है कि कुंभ का समय बढ़ाया जाय, क्योंकि बड़ी संख्या में बुजुर्ग है जो अभी स्नान नहीं कर पाये हैं। भाजपा बेईमानी से चुनाव लड़ती है। अधिकारियों पर दबाव बनाकर तमाम तरीकों से बेईमानी करती है। भाजपा ने बेईमानी की सारी सीमाएं पार कर दी है। भाजपा मतदाताओं को रोकती है। उपचुनाव में प्राइवेट डेªस में पुलिस से वोट डलवा दिया। पीठासीन अधिकारी कौन हो यह भाजपा तय करती है। बीएलओ, एसओ सब भाजपा के लोगों ने तय किया था। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायतें की लेकिन आयोग ने नहीं सुना। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। जनता के सब्र की ज्यादा परीक्षा नहीं ली जा सकती। इमोशन से खिलवाड़ करती भाजपा-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button