उपचुनाव में सत्ता का नग्न प्रदर्शन-अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनाने वालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। देश की जनता ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने उपचुनाव में सत्ता के दुरूपयोग का नग्न प्रदर्शन किया है। संविधान में जनता को मिले लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना है। भाजपा ने संविधान और लोकतंत्र को कुचला है। सत्ता के वीभत्स दुरूपयोग से भाजपा ने लोकतंत्र को कलंकित किया है। भाजपा को लोकलाज की भी परवाह नहीं है। वह अहंकार में सत्ता का खुला दुरुपयोग कर रही है। जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल कर सत्तासीन होने वाली भाजपा ने अक्षम्य अपराध किया है। इसका परिणाम उसे भुगतना होगा। उपचुनाव में सत्ता का नग्न प्रदर्शन-अखिलेश

Related Articles

Back to top button