Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार में अराजकता-अखिलेश

भाजपा सरकार में अराजकता-अखिलेश

140
चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है-अखिलेश यादव
चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने प्रदेश में अराजकता पैदा किया है। कानून और संविधान का शासन खत्म कर दिया है। भाजपा की अराजकता से सभी लोग दुःखी और आहत है। भाजपा सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में बदले की भावना से कार्य किया है। राजनीतिक विरोधियों के साथ अन्याय और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की। सरकार द्वेष भावना से लोगों के घरों को गिरा रही है। निर्दोष लोगों के घर-परिवार को उजाड़ा जा रहा है। सत्ता की ताकत के अहंकार के कारण भाजपा सरकार में नैतिकता और मानवीयता भी नहीं रह गयी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अब तक की सबसे नकारात्मक कार्य करने वाली सरकार है। इस सरकार ने पूरे कार्यकाल में विकास के बजाय विनाश ही किया है। लोगों के घर गिराए, विकास कार्यों को रोका, उन्हें बर्बाद किया और भ्रष्टाचार का चौतरफा बोलबाला है। भाजपा सरकार में अराजकता-अखिलेश

भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में विफल रही है। कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है। इस सरकार ने लोगों का घर-परिवार और जिंदगी कुछ भी सुरक्षित नहीं है। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। व्यापारी लूटे जा रहे हैं। इसी सप्ताह सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर में व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं हुई। कई जिलों में हत्याओं के घटनाएं हुई। महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही है। सरकार कानून व्यवस्था सुधारने, विकास करने और आम जनता की मदद करने के बजाय समाज को बांटने का असंवैधानिक कार्य कर रही है।

   मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी नफरत और भेदभाव की राजनीति करती है। भाजपा समाज को बांटने और भड़काने का काम करती है। केंद्र की 10 साल और प्रदेश की 8 साल की भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को डीएपी और अन्य खाद नहीं मिल रही है। नौजवानों को नौकरी रोजगार नहीं मिल रहा है।करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में आयोजित सभा के बाद मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए का हक छीना है। पीडीए भाजपा के धोखे को समझ चुका है। करहल में समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी। भाजपा सरकार में अन्याय अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ हर वर्ग एकजुट होकर उसे हराने का काम करेगा। बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए तेज प्रताप यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की।            भाजपा सरकार में अराजकता-अखिलेश    

भाजपा की शोषणकारी नीतियों से किसान, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी, मजदूर सभी दुःखी और परेशान हैं। आज किसानों को डीएपी और अन्य खादें नहीं मिल रही है। भाजपाइयों ने सारी खाद दबा रखी है और खाद की कालाबाज़ारी कर रहे हैं। डीएपी और पीडीए दोनों में अक्षरों की समानता है और ये भी कि ये दोनों ही भाजपा के पतन को और तेज कर देंगे। जितना किसान सम्मान के नाम पर दिया जा रहा है, उससे ज़्यादा खाद की कालाबाज़ारी से लिया जा रहा है। भाजपा शासन से त्रस्त जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए दृढ़ संकल्पित है और भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए विधानसभा के उपचुनाव में एकजुट होकर मतदान के लिए तैयार हैं।