Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP में अंधेरगर्दी-राजेन्द्र चौधरी

UP में अंधेरगर्दी-राजेन्द्र चौधरी

204
राजेन्द्र चौधरी
राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश अतिभ्रष्ट शासन के चिराग़ के नीचे भ्रष्ट प्रशासन का अंधेरा ही नहीं, पूरी अंधेरगर्दी है। अपराधियों ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शटर और लाकर सब तोड़ दिया है। पुलिस की एफआईआर पुलिस के खिलाफ दर्ज हो रही है। पत्रकार और फौजी सभी भाजपा राज में अपमानित और हिंसक व्यवहार के शिकार हो रहे है।उत्तर प्रदेश में जनता देख रही है कि किस तरह हर शहर,गली, मोहल्ले में ज़मीनों पर क़ब्ज़े, प्लाटिंग, रंगदारी-वसूली में भाजपाई लोग संलिप्त हैं। हर अपराध और गोरखधंधे के पीछे शासन से नालबद्ध संबंध रखने वाले भाजपा के ही गुर्गे हैं। बस्ती में भाजपा नेता के बेटे ने पड़ोसी को बीएमडब्लू कार से कुचल दिया, मौत। फिरोजाबाद में मामूली विवाद के बाद भाजपा नेता ने युवक पर कार चढ़ाने की कोशिश की। सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कार से कुचलकर निर्दोषो की हत्या कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने अपनी बेईमानी में पुलिस को पार्टनर बना लिया है और जो पुलिसवाले ईमानदारी-ज़िम्मेदारी से काम करना चाहते हैं, उन्हें केंद्रीय भूमिका से दूर भेजकर साइड लाइन कर दिया गया है। UP में अंधेरगर्दी-राजेन्द्र चौधरी

उत्तर प्रदेश में अस्थायी पुलिस प्रमुख होने की वजह से जुर्म स्थायी हो गया है। पचासों पायदान नीचे के कनिष्ठों को वरिष्ठ पदों पर बैठाकर अच्छे पुलिस अधिकारियों से पदोन्नति के अवसर छीनकर उनका मनोबल तोड़ा गया है, इसीलिए उत्तर प्रदेश में क़ानून- व्यवस्था की इतनी दुर्गत अवस्था है। वैसे भी भाजपा की सरकार और अपराधियों में एक अजीब सा सम्बन्ध है। एक तरफ दोनो साथ-साथ हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सरकार जितनी कमजोर और निष्क्रिय होती जा रही है, अपराधी उतने ही ताकतवर और सक्रिय होते जा रहे है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में तो इधर पुलिस हिरासत में मौतों का रिकॉर्ड ही टूट गया है। मुख्यमंत्री जी कानून व्यवस्था के नियंत्रण के मामले में पूरी तरह फेल साबित हो चुके है। उनके संरक्षण में अपराधियों के हौसले बुलंद, दलित, पिछड़ों के विरूद्ध अपराध बढ़ रहे है। अभी जौनपुर में एक युवा खिलाड़ी की तलवार से निर्मम हत्या कर दी गई। भाजपा राज में नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। किसान को उनकी फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। महिलाएं कहीं सुरक्षित नहीं है। समाज का हर वर्ग परेशान-निराश है। लोग भाजपा की कुनीतियों से ऊब चुके है। अब वे जल्दी ही भाजपा से छुटकारा पाना चाहते है। UP में अंधेरगर्दी-राजेन्द्र चौधरी