कांग्रेस सरकार में हर वर्ग के साथ हुआ धोखा-पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल, भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, अतिथि शिक्षकों किसी के साथ भी किया गया वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने समाज के हर वर्ग के साथ धोखा किया है। समाज के हर वर्ग के साथ धोखा हुआ है। सुश्री भारती ने अशोकनगर और शिवपुरी जिले के करैरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उनके साथ वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया में मौजूद रहे। भारती ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाली तीन तारीख को देगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भी  सिंधिया के कारण बनी थी और आज अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, तो वह भी सिंधिया और उनके साथियों की वजह से है। उन्होंने कहा कि  सिंधिया ने वादे पूरे करने की बात कही, तो उन्हें सड़कों पर उतरकर लडऩे की चुनौती दी गयी। उनकी यही भूल कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक भूल बन गयी। 

सिंधिया ने भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया और कहा कि एक वह सरकार थी, जिसने जनता को धोखा दिया और दूसरी यह  चौहान की कमल के फूल की सरकार है। दोनों में बहुत फर्क है।  चौहान ने आते ही किसानों को फसल बीमा की राशि दिलवाई। किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोड़े। इस सरकार ने कोरोना काल में भी गेहूं की बंपर खरीदी की और पंजाब को पीछे छोड़ दिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button