बिहार चुनाव-प्रगतिशील सपा अध्यक्ष शिवपाल की भविष्यवाणी

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

लखनऊ, आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज दिख रही है जिसका असर बिहार चुनाव मे नतीजे के तौर पर दिखने की पूरी संभावनाए है । सरदार बल्लभ भाई पटेल की 147वी जयंती पर इटावा में प्रसपा अध्यक्ष ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारो से बातचीत में कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी से देशवासियो मे खासी नाराजगी देखी जा रही है इसलिए ऐसा माना जा सकता है कि इस नाराजगी का असर बिहार चुनाव में भाजपा को उठाना पडे है।

प्रगतिशील सपा अध्यक्ष ने कहा कि देश के आजाद होने के बाद अगर देश की कमान सरदार पटेल के हाथों होती तो आज देश की तस्वीर कुछ और होती। बेशक सरदार पटेल देश के गृहमंत्री रहे है लेकिन उनका कद इससे भी बड़ा हो सकता था।उन्होने कहा कि उनकी सोच देश को अग्रदेश बनाने की थी लेकिन केवल गृहमंत्री पद पर रहते हुए ऐसा संभव नही था अगर देश की शीर्ष बागडोर पटेल के हाथो मे रही होती तो निश्चित है कि देश का आग मिजाज कुछ और ही अलग सा होता। इटावा मे सरदार पटेल की यह प्रतिमा साल 17 अक्टूबर 2002 स्थापित की गई थी। इस प्रतिमा की स्थापना के बाद ही पक्का तालाब चौराहे का नाम बदल कर पटेल चौराहा कर दिया गया है । इस प्रतिमा की स्थापना के बीच शहर के पुरबिया टोला मे पटेल जाति से जुडे हुए लोगो की बसाहट है।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने २०१७ के विधानसभा में उत्तर प्रदेश के चुनाव पर भी भविष्य वाणी की थी जो लगभग सही साबित हुई। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर बड़ा हम!ला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि सपा बसपा का गठबंधन ढाई साल चलेगा क्योंकि मायावती और अखिलेश विश्वास के लायक नहीं हैं। ये गठबंधन चुनाव नहीं जीतेगा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा 2022 में यूपी में हम सरकार बनाएंगे और ऐसा का!नून बनाएंगे कि हर परिवार के एक बेटे या बेटी को नौकरी मिले। किसानों के मुद्दे को उठाते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि आज एक कुं`टल आलू गेंहू पैदा करने में 1500-1600 रुपए की लागत आती है। अगर हमारी सरकार यूपी में बनी तो हम व्यवस्था करेंगे कि किसान को कम से कम 3000 रुपए मिलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button