80 नई ट्रेनों के लिए आज से बुकिंग

 रेलवे के द्वारा 12 सितंबर से जिन 40 जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है, उन ट्रेनों में सीट रिजर्व कराने के लिए गुरुवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। चूंकि ये सभी ट्रेनें पूरी तरह रिजर्व्ड होंगी और इनमें बिना कन्फर्म टिकट के यात्री सफर नहीं कर सकेंगे, ऐसे में यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर करने के लिए रिजर्वेशन कराना ही होगा। इंडियन रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली 80 नई पैसेंजर ट्रेनों के लिए यात्रि टिकट बुकिंग करा सकेंगे। रेलवे के मुताबिक ये ट्रेनें पहले से चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी और आज यानि 10 सितंबर की सुबह 10 बजे से इन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी के साथ अब कुल स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों की संख्या भी बढ़कर 310 हो जाएगी।इंडियन रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने ऐलान करते हुए कहा था कि 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

उन्होंने कहा था, ’80 नई स्पेशल ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से पटरी पर दौड़ना शुरू कर देंगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग की सुविधा 10 सितंबर से शुरू होगी। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी।’ इन ट्रेनों को भारत के सबसे ज्यादा डिमांड वाले रूट पर चलाया जाएगा । रेलवे के मुताबिक इन 310 ट्रेनों में बिना टिकट यात्री को स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा। यानी अगर आप यात्रा करना चाहते हैं तो आपके पास कंफर्म टिकट का होना अनिवार्य है। बता दें कि रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों में जनरल डिब्बे को हटा दिया है और इसमें रिजर्व सीट की व्यवस्था की गई है। यानि अगर आप जनरल बोगी में यात्रा करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको कंफर्म टिकट लेना होगा। कहां से मिलेगा कंफर्म टिकट? यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिए स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा भी दे दी है। साथ ही आप IRCTC के ऐप से भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button