मवई ब्लाक में 46 प्रधानों ने ली शपथ,नौ प्रधान शपथ से वंचित

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

भेलसर(अयोध्या) – मवई ब्लाक के 55 ग्राम पंचायतों के 46 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।जबकि मवई ब्लाक के अशरफपुर,सहजना,उमापुर,रतनपुर,रजनपुर,कुशहरी,कुंडिरा,शहबाजचक,सेवढ़ारा,सहित नौ ग्राम प्रधान गांव में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या न पूरी होने से शपथ नही ले सके।खण्ड विकास अधिकारी मवई मोनिका पाठक ने ब्लाक कार्यालय से ऑनलाइन ग्राम प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस मौके पर एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव,ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी करुणाशंकर,ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीश कुमार,अमित गुप्ता उपस्थित थे।शपथ लेने वाले ग्राम प्रधानों में संडवा से गंगा राम कन्नौजिया,नेवरा से विक्रमा यादव, दुल्लापुर से राम सूरत उर्फ भोला यादव,बिहारा से बलवन्त सिंह,रामपुर जनक से राजेश यादव,कसारी से महमूद,चंद्रामऊ बैरम से जावेद अहमद,चंद्रामऊ रशीद पटी से मुंशरीफ,मंगा से अच्छन खां सैदपुर से श्यामकली,नौरोजपुर बघेड़ी से रेनू यादव,भवानीपुर से रेशमा,माँजनपुर से राम बरन चौहान,सिपहिया कोटवा हेमा यादव,बाबूपुर यमुना प्रसाद,मैरामऊ बैजनाथ डिलवल जहीरून निशा,बरौली से राम दुलारी,पचलो इफ्तिखार अहमद,नौगवाडीह से क्रांति देवी,हँसराजपुर से राजकुमार सिंह,सुल्तानपुर गांव से शिवकुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button